Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhindwara: कथा में पंडित प्रदीप मिश्रा के पास जुड़वां बच्चों को लेकर पहुंची महिला, कमलनाथ भी हुए शामिल

Pandit Pradeep Mishra: सीहोर के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा छिंदवाड़ा में पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा सुना रहे हैं। कथा के पहले दिन एक महिला दो जुड़वा बच्चों को लेकर पंडित जी के पास पहुंची। जिसने श्रद्धालुओं और भक्तों को हैरान कर दिया। दरअसल, पंडित प्रदीप मिश्रा कथा के पहले दिन भगवान शिव की पूजा से होने वाले फायदे बता रहे थे, तभी एक महिला उनके पास जुड़वा बच्चे लेकर पहुंची और व्रत करने से हुए फायदे के बारे में बताया।

बता दे कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा श्रद्धालु व भक्तों को होने वाले अनुभव के पत्र पढ़ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इसमें से एक पत्र नरसिंहपुर जिले के सांईखेड़ा में रहने वाली हिमानी डहरिया, पति राजकुमार डहरिया का निकला और पढ़ा। मिश्रा जी ने बताया कि उक्त महिला की शादी को कई साल हो गए थे, लेकिन उन्हें संतान नहीं हो रही थी। उन्होंने डॉक्टर से चेकअप कराया तो पता चला कि उनकी बच्चेदानी में कोई खराबी है, जिसकी वजह से गर्भ ठहर नहीं पाता है, ऐसे में एक बार उन्होंने प्रयास भी किया तो बच्चा नहीं ठहर पाया। डॉक्टर ने भी डहरिया दंपति को कभी भी चांस न लेने की सलाह दी थी। तभी उन्हें किसी ने पशुपतिनाथ व्रत करने की सलाह दी।

Chhindwara shiv katha, a woman reached Pandit Pradeep Mishra with twin children, Kamal Nath

पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि उक्त महिला ने अपने पत्र में लिखा कि जैसे ही उसने इस व्रत को करना शुरू किया। 3 महीने में उसका गर्भ ठहर गया। गर्भ ठहरना कोई बड़ी बात नहीं थी, ऐसे में उन्होंने दोबारा डॉक्टर को चेक कराया तो डॉक्टर का कहना था कि यह बच्चा भी गर्भ में नहीं ठहरेगा। बाद में उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना शुरू कर दी और उन्हें एक विल्वपत्र चढ़ना शुरू कर दिया। जब आठवें महीने में उन्होंने जांच कराई तो गर्भ में दो बच्चें के होने की जानकारी मिली। बाद में 9 वें महीने में उन्होंने एक बेटी और एक बेटा शिवाय को जन्म दिया।

Recommended Video

    कथा में पंडित प्रदीप मिश्रा के पास जुड़वां बच्चों को लेकर पहुंची महिला, कमलनाथ भी हुए शामिल
    Chhindwara shiv katha, a woman reached Pandit Pradeep Mishra with twin children, Kamal Nath

    छिंदवाड़ा के कण-कण में भगवान शिव की महिमा

    पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सरकारी भवन बनाने के लिए राजनेता को जनता चुनती है, परंतु भगवान का मंदिर बनाने के लिए स्वयं भगवान ही चुनते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि अपने छिंदवाड़ा की पवित्र भूमि पर जो यह विशालतम मंदिर बनवाया है, यह आप पर मेरे राम जी की कृपा है और आपके माता-पिता, पूर्वजों के दिए गए संस्कार ही होंगे, जिसके कारण यह मंदिर छिंदवाड़ा वासियों को प्राप्त हुआ।

    कथा वाचन करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा की छिंदवाड़ा शिव की नगरी है। छिंदवाड़ा के चारों तरफ हर दिशा में देवाधिदेव महादेव जी के शिवलिंग हैं, संपूर्ण क्षेत्र में भगवान शिव की महिला विद्यमान है, कण-कण में शंकर समाए हैं। इस कथा के आयोजन को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कमलनाथ एवं नकुलनाथ का आभार व्यक्त किया। कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता, मुझे और मेरे परिवार को पंडित प्रदीप मिश्रा का सानिध्य मिला है, पवित्र शिव महापुराण कथा का आयोजन होने से आज छिंदवाड़ा की पावन नगरी और पवित्र हो गई है। यह कथा हम नहीं, बल्कि जिनके मंदिर प्रांगण में यह कथा होने जा रही है वही हनुमान जी महाराज ही यह कथा करा रहे हैं।

    Chhindwara shiv katha, a woman reached Pandit Pradeep Mishra with twin children, Kamal Nath

    कमलनाथ ने छिंदवाड़ा की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में भारत की पहचान कोई बड़ी आर्थिक शक्ति या मिलिट्री शक्ति नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शक्ति के कारण है। जब हमारे प्रदेश के किसान आसमान की तरफ देख रहे हैं कि कब बारिश होगी और जैसे ही महाराज आपके चरण यहां पड़े वैसे ही आसमान में बादल आ गए हैं, झमाझम बारिश हो गई। उन्होंने प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की और पंडित प्रदीप मिश्रा से कहा कि आप एक आश्वासन दीजिए कि आप छिंदवाड़ा आते रहेंगे।

    कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता बहुत ही धार्मिक, आध्यात्मिक विचार वाली है, यहां के लोगों ने मुझे पिछले 40 सालों से न केवल वोट दिये, बल्कि अपना प्यार, स्नेह और विश्वास भी दिया, मैं संसद में अपने साथियों से कहता था आप तो वोट से जीत करके आते हैं और मैं अपनी जनता के प्यार और विश्वास से चुनकर आता हूं यही अंतर है आप और मुझमे, उनके बल और शक्ति के कारण आज छिंदवाड़ा की पूरे देश में एक अलग पहचान है और मुझे पूरा विश्वास है की छिंदवाड़ा के लोग इस पहचान को बनाए रखेंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+