पापा की परी और इस लाड़ले की पुलिस को तलाश, छिंदवाड़ा की सड़क पर खतरनाक स्टंट, लविंग कपल का Video Viral

नोएडा, लखनऊ की तरह अब एमपी के छिंदवाड़ा में बेशर्म रंग का स्टंट सामने आया है। बाइक पर स्टंट करते कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। अब इनकी पुलिस को तलाश हैं।

chhindwara

Chhindwara loving couple's dangerous stun: 'दिल तो पागल है, दिल दीवाना है' रील लाइफ का यह नगमा प्यार में पागल होने वाले दीवानों के लिए ठीक हैं। लवर्स गर्ल पर प्यार जताने रील लाइफ के स्टंट, रियल लाइफ में जताने वालों में भी होड़ मची हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। बाइक पर सवार होकर लड़का कुलटाली खाते पहले लड़की को प्रपोज करता है, फिर अपने साथ उस लड़की की जिंदगी भी दांव पर लगाकर बीच सड़क में स्टंट करता और कराता दिखाई दे रहा है। अब इस लवर कपल की पुलिस को सरगर्मी से तलाश हैं।

वेलेंटाइन डे का बताया जा रहा वीडियो

वेलेंटाइन डे का बताया जा रहा वीडियो

मेरठ, लखनऊ, नोएडा और न जाने कहां-कहां के आपने बाइक या फिर कार के बोनट, छत पर कपल्स के स्टंट के वीडियो देखे होंगे। अब एक और वीडियो खूब धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो एमपी के छिंदवाड़ा की सड़कों का हैं। जिसे यूजर्स ने वेलेंटाइन डे के दिन रिकॉर्ड किया और वायरल करने की उनको अभी फुर्सत मिली। फर्राटेदार बाइक पर नजर आ रहा लड़का और उसके आगे-पीछे बैठकर स्टंट कर रही लड़की कौन है, पुलिस की तरह हमें भी नहीं मालूम।

फिल्म के हीरों की तरह प्रपोज

फिल्म के हीरों की तरह प्रपोज

वायरल वीडियो में नजर आ रहा यह लविंग कपल आखिर चाहता क्या हैं? यह किसी के समझ में नहीं आ रहा। एक वीडियो में फ़िल्मी हीरो की तरह लड़का रोड पर स्पोर्ट्स बाइक में आता है, फिर सड़क में साइड स्टैंड पर बाइक खड़ीकर उस पर कुलटाली खाते हुए लड़की के सामने पहुंच जाता है। लड़के के एक्शन ऐसे जैसे किसी फिल्म की शूटिंग करवा रहा हो। हीरोगिरी दिखा रहा लड़का देवानंद की स्टाइल में जैकिट पहने गले में मफलर भी टांगे है। सफ़ेद टीशर्ट और ब्लेक जींस पहनी गर्ल भी लड़के को देखकर रिएक्शन देती दिख रही हैं।

तीन वीडियो, तीनों में स्टंट

तीन वीडियो, तीनों में स्टंट

करीब 15-15 सेकेण्ड की इन रील्स में इस कपल ने बीच सड़क पर जो भी कुछ किया, देखने वालों को वहां ठहरने मजबूर कर दिया। तीनों रील्स में यह कपल अलग-अलग ड्रेस में नजर आ रहा हैं। बाइक में आगे-पीछे, हैंडिल पर जितना और जिस हद तक बना लड़की को बैठाकर लड़का स्टंट करता दिखा। डेयर डेविल्स की तरह बाइक पर खड़े होकर स्टंट दिखाने की भी इस लड़के ने अपनी कसर पूरी की। बाइक को उचकाकर लहराकर सभी को दंग कर दिया। वीडियो के बैकग्राउंड अलग-अलग लव सांग भी बज रहे हैं।

यूजर बोले पापा की परी को नहीं लगता डर

यूजर बोले पापा की परी को नहीं लगता डर

बीच सड़क पर स्टंट करते इस लविंग कपल के वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। कोई नसीहत दे रहा है तो कोई कहा रहा कि लड़के को लड़की से नहीं, बल्कि मौत से प्यार है। खतरनाक स्टंट के स्टेप्स जिसमें बाइक के हैंडिल पर लड़की बैठी दिख रही। उस पर एक यूजर ने कमेंट किया कि पापा की इस परी को क्या डर नहीं लगता? सोशल मीडिया पर वीडियो देख रहे लोग यह भी जानना चाहते है कि इस कपल को सार्वजनिक रूप से ऐसा प्रदर्शन करने की छूट देने पैरेंट्स आखिर कौन है?

Recommended Video

    स्टंटबाज इस कपल को क्या मौत से है Love
    इस लविंग स्टंटबाज की पुलिस को तलाश

    इस लविंग स्टंटबाज की पुलिस को तलाश

    यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंच गया है। छिंदवाड़ा के डीएसपी सुदेश सिंह ने भी इसे बेहद खतरनाक माना। उनका कहना था कि चालू सड़क में इस तरह का प्रदर्शन न सिर्फ ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन है, बल्कि लड़का लड़की दोनों अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर इनका पता लगा रही हैं। वहीं अपील की जा रही है कि कोई और इस तरह स्टंट करने की जरा भी कोशिश न करें। क्योकि ऐसा करने वाले के लिए महंगा साबित होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+