Chhindwara में गरजे अमित शाह, बोले- संपत्ति लूटने सीएम बने थे कमलनाथ, शिवराज ने बताया ‘झूठनाथ’

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने महाविजय का संकल्प दिलाते हुए जनता से कहा कि कमलनाथ संपत्ति लूटने, घोटाले-घपले करने सीएम बने थे।

chhindwara

BJP Amit Shah visited chhindwara: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा की तैयारियों के साथ बीजेपी ने कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा से महाविजय का उद्घोष कर दिया। आदिवासी बाहुल्य छिंदवाड़ा बेल्ट पार्टी के लिए बड़े मिशन के तौर पर है। इसी मकसद से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां आमद दी। कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए उन्होंने यहां जन सभा को संबोधित किया। शाह ने 2014 में दो तिहाई बहुमत के साथ बनी मोदी सरकार के राज में अब तक आदिवासी पिछड़ा वर्ग के लिए किए गए कामों का हिसाब बताया। शिवराज सिंह के नेतृत्व में आसमन की बुलंदियां छूते मध्य प्रदेश की उपलब्धियां भी गिनाई।

अमित शह

अमित शाह ने अपने अंदाज में छिंदवाड़ा जिले की सातों विधानसभा और एक लोकसभा सीट पार्टी की झोली में लाने जनता का समर्थन मांगा। उन्होंने इस क्षेत्र में लगातार कांग्रेस की जीत का जिक्र करते हुए कमलनाथ के उन वादों को याद दिलाया, जो उन्होंने सांसद, केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए किए थे और आज तक पूरे नहीं हुए। कमलनाथ पर निशाना साधते हुए शाह बोले कि कांग्रेस को जब सरकार बनाने का मौका मिला तो सिवाय घोटाले-घपले के कुछ नहीं किया। शाह ने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने भ्रष्टाचार करके संपत्ति लूटने का ही काम किया।

shivraj singh

इस दौरान उन्होंने जनता से, विजय के संकल्प की मुट्ठी भी बंधवाई। आगामी चुनाव में इस क्षेत्र से बीजेपी की जीत के साथ नया इतिहास लिखा जाए, पार्टी के उस टार्गेट को जनता के बीच बता दिया गया। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह ने भी जनता से वादा किया कि छिंदवाड़ा प्रदेश के दूसरे बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित होगा। इसके लिए जरुरी है कि बीजेपी के संकल्प को क्षेत्र की जनता आने वाले चुनाव में सार्थक करे। शिवराज बोले कि कमलनाथ झूठनाथ है। उनकी राजनीति सिर्फ इसी सहारे चलती है। लेकिन अब क्षेत्र की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। सीएम बोले कि सरकार की कोशिश है कि आदिवासी पिछड़ा वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं से कोई भी महरूम न रहे। उन्होंने कहा कि अकेले इस इस जिले के लिए 34 सौ करोड़ का बजट हैं।

mp

ये भी पढ़े- MP Vidhansabha chunav 2023: बीजेपी के चुनावी चाणक्य अमित शाह का छिंदवाड़ा विजिट, बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किलें?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+