कौन हैं अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह? लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में हुए शामिल

Kamlesh Shah Chhindwada: मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेसी नेता आए दिन भाजपा का दामन थाम रहे हैं। खासकर कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में लगातार कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह नकुलनाथ का नामांकन जमा होने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं।

अमरवाड़ा के विधायक कमलेश शाह के साथ उनकी धर्मपत्नी हरई नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष माधवी शाह और बहन जिला पंचायत सदस्य केसर नेताम ने भाजपा की सदस्यता ली है।

MLA Kamlesh Shah joins BJP

गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही थी कि कमलेश शाह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

लोकसभा चुनावों से पहले उनका पार्टी छोड़ना कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा सकता है। कांग्रेस का गढ़ कहलाने वाली छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कमलेश पिछले तीन बार से विधायक है और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बहुत खास बताए जाते थे।

कमलेश की पत्नी माधवी शाह नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।वह हर्रई राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि अमरवाड़ा सीट एक आदिवासी बाहुल्य सीट है। छिंदवाड़ा से कमलेश को कांग्रेस का कद्दावर नेता माना जाता था। वह कांग्रेस के साथ पिछले तीन बार से अमरवाड़ा से विधायक है। ऐसे में उनका भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इससे पहले कमलनाथ के करीबी विश्वासपात्र और 2019 में कमलनाथ के लिए अपनी सीट खाली करने वाले दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए थे।

दीपक सक्सेना को कमलनाथ सरकार के दौरान विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था और हाल ही में जब यह अटकलें लगाई गईं कि कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। तो सक्सेना सबसे पहले उनके पक्ष में बयान जारी करने वालों में से एक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+