उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए बनाए जाएंगे वर्किंग ग्रुप्स, टास्क फोर्स की मीटिंग में फैसला
रायपुर, जुलाई 9। छत्तीसगढ़ ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए कमर कस ली है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग ने टास्क फोर्स गठित किया था, जिसकी पहली बैठक आयोजित हुई। आयोग के कार्यालय नवा रायपुर में आयोजित बैठक में टास्कफोर्स के सदस्यों और अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने राज्य में उच्च शिक्षा अपनी विशेष राय दी।

देशभर के लोग वर्किंग ग्रुप्स में होंगे शामिल
बैठक में उच्च के संबंधित विकास और चुनौतियों पर खास चर्चा की गई। इस दौरान राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष और टास्क फोर्स के अध्यक्ष अजय सिंह ने टास्कफोर्स के विस्तृत विषय क्षेत्र के बारे में बताया और इसके लिए वर्किंग ग्रुप्स बनाने का सुझाव रखा। इन वर्किंग ग्रुप्स में देश और प्रदेश के अन्य विषय-विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा।
10 साल की रणनीति बनाकर शुरू होगा काम
वहीं, टास्क फोर्स के सदस्य एम.के. श्रीधर ने इस संबंध में प्राथमिकता क्षेत्र को निर्धारित कर, उच्च शिक्षा में विकास के लिए रोडमैप बनाने की बात की। साथ ही, कहा कि इसको कार्यरत करने के लिए उपयुक्त रणनीति बनाने की जरूरत है। टास्कफोर्स के अन्य सदस्यों ने इस संबंध 10 वर्षीय रणनीति बनाने की बात की, जिसकी समय-समय पर समीक्षा का भी सुझाव दिया। इसके अलावा सदस्यों ने अकादमिक एक्सीलेंस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गवर्निंग एक्सीलेंस, इंटरनेशनल एक्सपोजर जैसी बिंदुओं पर भी राय रखी। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही वर्किंग ग्रुप्स का गठन किया जाए और उसके बाद की रणनीति के लिए बैठक आयोजित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications