छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, रमन सिंह बने विधानसभा अध्यक्ष
Chhattisgarh News: मंगलवार को छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का प्रथम सत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य प्रारंभ हो गया। शपथ ग्रहण के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद नवनियुक्त सीएम विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, रमन सिंह को आसंदी तक लेकर गए। इसके बाद रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष घोषित किया गया, इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

आज मुख्यमंत्री श्री #विष्णुदेव_साय ने सदन में डॉ #रमन_सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई।
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 19, 2023
- डॉ. रमन सिंह जी की सहज, सरल और सौम्य छवि एवं सबको साथ लेकर चलने की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए श्री साय ने कहा की उन्हें संसदीय परंपराओं और विधि विधायी कार्यों… pic.twitter.com/co2xsPYzOU
ज्यादातर विधायकों ने हिंदी में ही शपथ ली, जबकि डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत समेत कई विधायकों ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। कांग्रेस की एमएलए विद्यावती सिदार, गुरु खुशवंत साहेब और प्रेमचंद पटेल ने संस्कृत में शपथ ली।
मिली जानकारी के मुताबिक कल 20 दिसंबर को सुबह 11.00 बजे राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा। 21 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा, वित्तीय कार्य समेत अन्य शासकीय कार्य संपादित होंगे।
बताया जा रहा है कि सीएम विष्णुदेव साय प्रथम सत्र में 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश कर सकते हैं। यह अनुपूरक बजट 3 योजनाओं के लिए होगा,जिसमे किसानों के 2 साल के बकाया बोनस के लिए 2500 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तीन हजार करोड़ रुपये और महतारी वंदन योजना के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications