कबीरधाम के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करता रहूंगा: मंत्री मोहम्मद अकबर
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने मंगलवार को कवर्धा जिले के समुचित विकास के लिए 1 करोड़ 64 लाख 66 हजार रूपए की लागत से 18 ग्राम पंचायतों के लिए विभिन्न निर्माण कार्यो की बड़ी सौगात दी। इस बड़ी सौगात के लिए ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, सचिवों एवं नागरिकों ने मंत्री अकबर के प्रति आभार प्रकट किया है।

मंत्री अकबर ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, मंच निर्माण, नवीन पंचायत भवन निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण और प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया।
कैबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के समुचित विकास के लिए प्रयास कर रही है। नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, मंच निर्माण, नवीन पंचायत भवन निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण और प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजनों ने मांग की थी।
उन्होने कहा कि इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते जनभावनाओं को पूरा करने के लिए लोगों की मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रहे है। उन्होने कहा कि क्षेत्र के जन उपायोगी मांगों को हम पूरा करने का आगे भी प्रयास करते रहेंगे। इसी तरह क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सब मिलजुलकर प्रयास करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें CG: मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली कृषि विभाग की समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश












Click it and Unblock the Notifications