प्रेम विवाह के बाद पत्नी लगने लगी सांवली व दुबली-पतली तो पति उसे जंगल में ले गया...फिर
बालोद। दोनों एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे। अपनी मर्जी से शादी के बंधन में बंध गए। लव मैरिज के कुछ समय बाद तक तो ठीक चलता रहा, मगर फिर पति की पसंद बदल गई। जिसे वह सबसे ज्यादा प्यार करता था और शादी करके पत्नी बना ली वो ही उसे अब सांवली और दुबली पतली लगने लगी थी। बस इतनी सी बात पर षड़यंत्र रचा और पत्नी कर डाली। इन सारी बातों का खुलासा हुआ जब आरोपी पति पुलिस की पकड़ में आया।

वारदात छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के मंगचुआ थाना इलाके के ग्राम टुंडे कुंडेल की है। मृतका कीर्ति भूआर्य की हत्या के बाद पकड़ में आए आरोपी पति ने पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रेम विवाह के बाद पत्नी सांवली और दुबली पतली हो गई थी। इसलिए वह उसे पसंद नहीं करता था। इस शादी की वजह से कीर्ति के पिता से भी आरोपी का आए दिन विवाद होता था।
पत्नी को मारने की प्लानिंग बनाकर आरोपी ने कीर्ति से कहा कि तुम्हारे पिता हमें खुश नहीं देखना चाहते। हमारा इस दुनिया में कोई नहीं, चलो एक साथ आत्महत्या कर लेते हैं। महिला भी आरोपी की बातों में आ गई और उसके साथ जंगल की तरफ चली गई। यहीं आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और शव को आग लगा दी।
मंगचुआ थाना प्रभारी अभिषेक महोबिया ने बताया कि मृतका आरोपी की तीसरी पत्नी थी। इसके पहले वह दो शादी और चुका था, लेकिन दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले वाली पत्नी ने खुद को केरोसिन से आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। क्षेत्र के लोहारा थाना में साल 2003 में आरोपी मनोहर मंडावी के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया था। तब मनोहर पर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। कीर्ति के मामले में पुलिस शव के अवशेषों की जांच करा रही है।












Click it and Unblock the Notifications