जाति जनगणना से क्यों डरते हैं PM मोदी? राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस देश में OBC समाज को उनका हक दिलाएगी

Rahul Gandhi Raipur Visit: छत्तीसगढ़ में आवास सम्मेलन के मंच से राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। यहां उन्होंने बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए जातिगत जनगणना का सवाल उठाया। राहुल गांधी ने पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी जातिगत गनगणना से क्यों डरते हैं? राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को आज की जरूरत बताते हुए देश के लिए जरूरी बताया।

राहुल गांधी ने कहा कि इन दोनों एक नया मुद्दा उठा है। पीएम मोदी जहां भी जाते हैं। ओबीसी वर्ग की बात करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने एक आंकड़ा निकाल है। हिंदुस्तान की सरकार को एमएलए एमपी नहीं चलते बल्कि सेक्रेटरी और कैबिनेट सेक्रेटरी चलते हैं।

Rahul Gandhi Raipur Visit:

कोई भी योजना बनती है। वह 90 सेक्रेटरी हिंदुस्तान सरकार के वह डिसाइड करते हैं कि कितना पैसा कहां जाएगा। जिस पर मैंने चेक किया कि नरेंद्र मोदी की सरकार में पिछड़े वर्ग के कितने लोग हैं। 90 लोगों में से सिर्फ तीन लोग पिछड़ा वर्ग समाज के हैं। और वह तीन लोग हिंदुस्तान का सिर्फ 5% बजट तय करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि क्या हिंदुस्तान में सिर्फ पांच प्रतिशत ओबीसी हैं। और इस सवाल का जवाब सिर्फ कास्ट सेंसेक्स से मिल सकता है।

राहुल ने कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह सवाल लोकसभा में पूछा कि आप कास्ट सेंसेक्स से डरते क्यों हैं कास्ट सेंसेक्स का डाटा सबके सामने रख दो जो आपकी सरकार की सच्चाई है वह हिंदुस्तान की जनता को दिखा दो लेकिन उनके मंत्री रहते हैं हमारे ओबीसी विधायक हैं ओबीसी के सांसद हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हीं सांसदों से आप लोकसभा में बात करो तो वह बताते हैं कि हमें सिर्फ मूर्ति की तरह रखा गया है। राहुल गांधी ने कहा कि ओबीसी को जो भागीदारी लोकसभा में मिलनी चाहिए वह कांग्रेस पार्टी करके दिखाएंगी।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां भी सरकार चलती है चाहे वह राजस्थान, हिमाचल,छत्तीसगढ़ और कर्नाटक की हो हम जनता की सरकार चलाते हैं राहुल ने कहा कि कर्नाटक में हमने पांच वादे किए जिसे चुनाव जीतने के तुरंत बाद कैबिनेट ने पांचो वादे पूरे कर दिए। इसी तरह छत्तीसगढ़ में हमने वादे किए थे जिसे पहले कैबिनेट में हमने पूरे किए। राहुल ने कहा कि हमारा रिमोट कंट्रोल सबके सामने चलता है हमारी अडानी की सरकार नहीं है बल्कि गरीब मजदूर किसानों और युवाओं की सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+