Vishnu Deo Sai: कौन हैं विष्णु देव साय, जो बनेंगे छत्तीसगढ़ के नए CM,न कोई केस, न विवाद में नाम
Vishnu Deo Sai (Chhattisgarh CM) : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय का नाम फाइनल किया है। विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए सीएम बनेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 में विष्णु देव साय विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी से चुनाव लड़े थे और 25541 वोट मिले थे।
राजनीति में विष्णु देव साय की छवि साफ-सुथरी है। विष्णु देव साय पर कोई भी आपराधिक मामले नहीं हैं। विष्णु देव साय लंबी राजनीतिक पारी खेलने वाले राज्य के बड़े आदिवासी चेहरा हैं। ये छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं। वहीं संघ के भी करीबी हैं। आइए जानें कौन हैं विष्णु देव साय?

Who is Vishnu Deo Sai: कौन हैं विष्णु देव साय
- -विष्णु देव साय एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ के निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं और कुनकुरी से विधायक हैं।
- - विष्णु देव साय ने 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।
- -विष्णु देव साय मोदी के पहले मंत्रिमंडल में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री थे। वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 16वीं लोकसभा से रायगढ़ के सांसद भी थे।
- - विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राम प्रसाद साय और माता का नाम जशमनी देवी है।
- -विष्णु देव साय ने अपनी उच्च माध्यमिक स्कूली शिक्षा जशपुर के कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से की है।
Vishnu Deo Sai Family: विष्णु देव साय का परिवार
- -विष्णु देव की पत्नी का नाम कौशल्या देवी है। उन्होंने 1991 में शादी की थी।
- -विष्णु देव और कौशल्या देवी का एक बेटा और दो बेटी है।
Vishnu Deo Sai political career: विष्णु देव साय का राजनीतिक सफर
- - विष्णु देव साय का राजनीतिक सफर तब शुरू हुआ था, जब वे ग्राम बगिया में निर्विरोध सरपंच चुने गए थे।
- विष्णु देव साय ने अपना राजनीतिक करियर छत्तीसगढ़ के मध्य प्रदेश से अलग होने से पहले 1990-98 के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में शुरू किया था।
- - 1990-98: मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे (दो कार्यकाल)
- विष्णु देव ने 1999 से 2014 तक रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार लोकसभा चुनाव जीते।
- - 1999: 13वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए
- - 2000-2004: कृषि मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य रहे
- -2004: 14वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए। सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य रहे।
- - 5 अगस्त 2007: जल संसाधन समिति के सदस्य रहे।
- -2009: 15वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए। ये तीसरी बार था, जब वह सांसद बने थे।
- - 31 अगस्त 2009: वाणिज्य समिति के सदस्य रहे।
- -2014: 16वीं लोकसभा के लिए फिर से चुनाव लड़े और जीतकर सांसद बने।
- -9 नवंबर 2014: केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री बनाए गए।
- -5 जुलाई 2016: केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री बनाए गए।
Vishnu Deo Sai Net Worth: विष्णु देव साय की संपत्ति
- -2023 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक विष्णु देव साय की कुल संपत्ति 3 करोड़ 80 लाख 81 हजार 550 है।
- -विष्णु देव साय की लायबिलिटी 65 लाख रुपये है। राजनीति में आने से पहले इनका पेशा किसानी था।












Click it and Unblock the Notifications