Chhattisgarh Election 2023: दूसरे चरण के पांच सबसे अमीर उम्मीदवार कौन हैं? पांचवें नंबर का नाम चौक देगा आपको

Chhattisgarh Election 2023: Chhatisgarh Assembly Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का पहल चरण खत्म होने के बाद अब दूसरे चरण पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ में कुल 253 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

सभी प्रत्याशीयों में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। टीएस सिंह देव की संपत्ति 447 करोड़ रुपये से ज्यादा है। छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट अनुसार 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए कुल 958 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

Chhattisgarh

10 नवंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के 70 प्रत्याशियों में से 60 यानी 86 फीसदी करोड़पति हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के 70 प्रत्याशीयों में से 57 यानी 81 फीसदी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 62 प्रत्याशीयों में से 26 यानी 42 फीसदी और आप के 44 उम्मीदवारों में से 19 यानी 43 फीसदी उम्मीदवारों की सम्पत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार आम आदमी पार्टी के विशाल केलकर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भारतीय जनता पार्टी के ओपी चौधरी ने आईटीआर में सबसे ज्यादा आय घोषित की है।

इसमें कहा गया है कि केलकर ने आईटीआर में कुल आय दो करोड़ रुपये से ज्यादा दिखाई है। इसके बाद भूपेश बघेल और ओपी चौधरी ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय घोषित की है।

एडीआर रिपोर्ट अनुसार करोड़पति प्रत्याशियों में सबसे अधिक संपत्ति कांग्रेस के प्रत्याशियों की है। टॉप पांच सबसे अमीर प्रत्याशी सत्तारूढ़ कांग्रेस से हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम सूबे के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव का है जो सरगुजा के पूर्व शाही परिवार के राजा है।

वह अपनी पारंपरिक अंबिकापुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके पास 447 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। इसके बाद मनेंद्रगढ़ सीट से रमेश सिंह के पास 73 करोड़ रुपये और राजिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अमितेश शुक्ला के पास 48 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+