नहीं सुलझा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का विवाद! टीएस सिंहदेव बोले-फैसला जो भी हो मंजूर होगा

रायपुर, अगस्त 28; छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री बनाने के फॉर्मूले को लेकर जारी विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। आज दोपहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौट आए। वहीं शनिवार देर शाम स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी दिल्ली से वापस रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हाईकमान से हर बात हो गई है। निर्णय उनके पास सुरक्षित है। हाईकमान जो निर्णय लेना वह हम सबको मंजूर होगा।

Whatever decision will be taken by High Command, we will accept it: TS Singh Deo

Recommended Video

      Chhattisgarh Congress Crisis: TS Singhdeo बोले- फैसला जो भी हो मंजूर होगा | Raipur | वनइंडिया हिंदी

      शनिवार शाम मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि, हाईकमान से यहां के मुद्दों पर खुलकर बात हुई है। पूरे मन से हाईकमान से चर्चा करके उनकी राय और मंशा जानी। पूरी बात हाईकमान से हो चुकी है अंतिम निर्णय हाईकमान के पास सुरक्षित है। कुछ बातें रहती हैं जिनके लिए समय लगता है। हाईकमान ने बातों को में संज्ञान लिया है जल्द ही कुछ निर्णय होगा। हाईकमान से मुलाकात कर हर बात पर चर्चा की है। उनके द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।

      टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं पिछले 28 दिनों से बाहर हूं। एक तारीख को त्रिपुरा गया था। बीच में रायपुर आया था, फिर दिल्ली जाना हुआ। 24 तारीख से राहुल गांधी जी से मुलाकात हुई। इसके बाद मुझे दिल्ली में पीएल पुनिया ने रोक लिया था। इस दौरान कई तरह की चर्चाएं हुईं। पूरे मन से हाईकमान से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे की जानकारी है। निर्णय छत्तीसगढ़ आकर होगा या नहीं ये मैं नहीं कह सकता।

      इससे पहले मीडिया से बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, बघेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावना तथा हमारे मंत्रियों और विधायकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राहुल जी अगले सप्ताह बस्तर आएंगे। वह दो दिन यहां रूकेंगे। मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ भी जाएंगे। लगातार वह दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ मॉडल को देखेंगे और यहां का जो विकास कार्य है इसे लेकर वह पूरे ​हिंदुस्तान में जाएंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+