गए थे मछली पकड़ने, जाल में फंसा 7 फीट लम्बा सांप, छुड़ाना हुआ मुश्किल !
बारिश ने दिनों में मछली पकड़ना खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप फिश हंटिग के शौकीन हैं, तो जरा सतर्क रहिये,क्योंकि मानसून में नदी तालाबों में मछलियों के जाल में जहरीले सांप भी फंस सकते हैं।
कोरबा, 16 जुलाई। बारिश ने दिनों में मछली पकड़ना खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप फिश हंटिग के शौकीन हैं, तो जरा सतर्क रहिये,क्योंकि मानसून में नदी तालाबों में मछलियों के जाल में जहरीले सांप भी फंस सकते हैं। छत्तीसगढ़ में इन दिनों जबर्दरस्त बारिश हो रही है। जिसके साथ ही सांपों के निकलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बारिश से नदी नाले लबालब होने के बाद फिश हंटिंग के शौकीन और मछुआरा सक्रिय हो गए हैं।

जब आया सांप को गुस्सा
बारिश के मौसम में सांपों का डर बढ़ गया है। कोरबा क्षेत्र में में भी बारिश के इस ,मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी तादाद में सांप निकल रहे हैं। बीते दिनों कोरबा जिले के कुसमुंडा में एक 7 फीट लम्बा सांप मछली के जाल में फंस गया। जाल में फंसने के बाद सांप बुरी तरह तड़पने लगा और क्रोध में आ गया। मौके पर उपस्थित लोगों को देखकर सांप ने ऐसी फुफकार लगाई कि लोग डर से घबरा गए। लोगों ने सांप को जाल से मुक्त कराने की हिम्मत नहीं दिखाई। इसके बाद लोगों ने प्रकरण की जानकारी वन विभाग को दी।

गांव में फैली खबर
वन विभाग के कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जाल काटा और सांप को आज़ाद करवाया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जब कोरबा जिले के कुसमुंडा के सूराकछार के आनंद नगर में लोग मछली पकड़ने पहुंचे, तो मछली पकड़ने वाले जाल में 7 फीट लंबा सांप फंसने की खबर इलाके में तेजी से फ़ैल गई। गांव के सरोज कुमार नाम युवक ने उसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेन्द्र सारथी तक पहुंचाई।

जंगल में चला गया सांप
बचाव दल के जितेंद्र ने लोगों को सांप से दूर रहने की समझाईश दी और तुरंत प्रभाव से रेस्क्यूअर को मौके पर भेजा। जिसके बाद राकेश मानिकपुरी नाम के बचाव दल को मौके पर भेजा। राकेश ने हल्के हाथों से जाल को काटकर सांप को आज़ाद कराया। आज़ाद होते ही 7 फ़ीट का धामन सांप सीधे पानी से जंगल में चला गया।
यह भी पढ़ें लड़की के सीने पर रखा हाथ, बोला तुम्हे लोन दूंगा ! अब नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार












Click it and Unblock the Notifications