CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बदल सकता है मौसम
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चक्रवाती तूफान फेंजल का असर खत्म होने के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 8, 9 और 10 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं का आगमन हो रहा है और पूर्वी मध्य प्रदेश व इससे लगे छत्तीसगढ़ में एक हवा का समिलन क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में बारिश का दौर 8 और 9 दिसंबर को बनेगा, जबकि 10 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।'

बारिश का अलर्ट: इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोरिया-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, कांकेर और नारायणपुर में हल्की बारिश की संभावना है।
ठंड में आएगी बढ़ोतरी, 10 दिसंबर से तापमान में गिरावट
9 दिसंबर तक कई जिलों में बारिश जारी रहेगी, लेकिन 10 दिसंबर से बारिश की संभावना सिर्फ दक्षिणी भाग यानी बस्तर संभाग में ही रहेगी। सिस्टम कमजोर होने के बाद, 10 दिसंबर की रात तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद, दिसंबर के तीसरे सप्ताह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड का एहसास होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 8 दिसंबर को प्रदेश के प्रमुख शहरों में दिन और रात का तापमान इस प्रकार रहा।
- माना एयरपोर्ट: 27.6°C (दिन), 20.4°C (रात)
- बिलासपुर: 29.6°C (दिन), 17.6°C (रात)
- पेंड्रा रोड: 26.6°C (दिन), 11.6°C (रात)
- अंबिकापुर: 26.1°C (दिन), 8.8°C (रात)
- जगदलपुर: 27.8°C (दिन), 20.0°C (रात)
- दुर्ग: 30.6°C (दिन), 19.0°C (रात)
- राजनांदगांव: 27.5°C (दिन), 20.0°C (रात)
मौसम विभाग ने नागरिकों से बारिश के दौरान सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़े CGPSC घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications