CG: बलरामपुर में मतदाता जागरूकता अभियान, प्रशासन और नागरिकों ने बनाये तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन में सौ प्रतिशत मतदान करने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले जिले में निरंतर स्वीप अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। एक ओर जहां फुटबाल प्रतियोगिता, तैराकी प्रतियोगिता, स्वीप बैलून और बाहर गए मतदाताओं को फोन कर मतदान के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जिला मुख्यालय में शनिवार को अंब्रेला रैली का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने मानव श्रृंखला और स्वीप बैलून के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अंतर्गत अब तक आयोजित किये गए कार्यक्रमों में से फुटबाल प्रतियोगिता, स्वीप बैलून और अम्ब्रेला रैली को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया।

cg news

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की स्टेट हेड सोनल शर्मा ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया। सभी विकासखण्ड मुख्यालयों के साथ-साथ जिला मुख्यालय में लगभग 01 हजार महिलाओं ने अंब्रेला रैली निकालकर मतदाताओं से लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। यह रैली पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के खेल मैदान में जाकर संपन्न हुई। जहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई।

महिलाओं ने खेल मैदान में अशोक चक्र की थीम पर मानव श्रृंखला का निमार्ण किया और स्वीप बैलून आकाश में छोड़कर आगामी 07 मई को अवश्य मतदान करने का संदेश दिया। रैली में समुह की महिलाएं अपने हाथों से बुनी हुई आकर्षक तथा रंगीन छतरियों के माध्यम से अपने कला का प्रदर्शन कर रहीं थी, वहीं दूसरी ओर इस विशेष दिन पर महिलाओं के द्वारा अपने घर के कामों को छोड़ मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होकर लोकतंत्र के महापर्व में अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करते हुए इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ना मतदान के प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का ने कहा कि स्वीप के तहत् जिले के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि आज अम्ब्रेला रैली एवं स्वीप बैलून के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में मत देने के लिए मतदान केन्द्रों में आयें। इन कार्यक्रमों में महिलाओं की सराहनीय भागीदारी रही।

यह भी पढ़ें पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में करेंगे चुनावी रैली, 29 अप्रैल को कोरबा दौरा संभावित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+