छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर उन्हें नमन किया
Chhattisgarh News: लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। जनता अपनी सरकार चुनने के लिए उत्साहित हैं। इसके लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
सीएम विष्णु देव साय ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद सुखदेव जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान संपन्न हो चुके हैं। बीजेपी ने सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि 11 की 11 लोकसभा सीट हमारे खाते में आ गई है। बस ऐलान होना बाकी है।
वही, इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं, अब तीन चरणों के मतदान होना बाकी है। आखिरी मतदान 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने लोक कलाकार और विधायक अनुज शर्मा को जन्मदिन की दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications