छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने लोक कलाकार और विधायक अनुज शर्मा को जन्मदिन की दी बधाई
Chhattisgarh News: लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। जनता अपनी सरकार चुनने के लिए उत्साहित हैं। इसके लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोक कलाकार और धरसींवा से विधायक अनुज शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है।
सीएम विष्णु देव साय ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं धरसींवा के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान संपन्न हो चुके हैं। बीजेपी ने सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि 11 की 11 लोकसभा सीट हमारे खाते में आ गई है। बस ऐलान होना बाकी है।
वही, इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं, अब तीन चरणों के मतदान होना बाकी है। आखिरी मतदान 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ के CM भूपेश बघेल ने सत्ता में रहकर सट्टे का बड़ा खेल खेला, ED की जांच में हुआ खुलासा: वीडी शर्मा












Click it and Unblock the Notifications