छत्तीसगढ़: सभी नगरीय निकायों में हाईटेक लाइब्रेरी शुरू करने जा रहे CM विष्णु देव, बोले- शिक्षा ही जीवन का सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आपकी विष्णु सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए कई नई कार्य योजनाओं को हम स्थापित करने वाले हैं।
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का सार है। शिक्षित व्यक्ति समाज में सदैव सम्मान के अधिकारी होता है। हमारी सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

हम राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में हाईटेक लाईब्रेरी आरंभ करने जा रहे हैं। इसके लिए बजट में 148 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है। युवाओं के कौशल प्रशिक्षण के लिए नवा रायपुर में लाईवलीहुड कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना भी की जाएगी।
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि अगले शिक्षा सत्र से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की जाएगी और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये ट्रेवल एलाउंस भी सरकार देने जा रही है। छात्र छात्राओं के बेहतर शिक्षा के लिए 33 हजार शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर उन्हें नमन किया












Click it and Unblock the Notifications