Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ में पहली बार आदिवासी को CM बनाएगी BJP, लोकसभा चुनाव से पहले तैयार हुई खास रणनीति

Vishnu Dev Sai to become the CM of Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के 7 दिन बाद मुख्यमंत्री के नाम साफ हो चूका है। बीजेपी छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को सीएम बनाने की तैयारी में है। पूर्व लोकसभा सांसद विष्णु देव साय किसी भाजपा शासित प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता होंगे।

कौन हैं विष्णु देव साय?
विष्णु देव साय के राजनीतिक सफर शुरुआत तब हुई जब वो ग्राम बगिया में निर्विरोध सरपंच चुने गए। 1990 से 1998 के दौरान वो दो टर्म के लिए मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे। 1999 में वो 13वीं लोकसभा का सदस्य चुने गए। चार बार लोकसभा सदस्य रहने के साथ-साथ साय केंद्रीय मंत्री का पद भार भी संभाल चुके हैं।

Vishnu Deo Rai

उन्होंने 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वह मोदी के पहले मंत्रिमंडल में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री थे। साथ ही साय, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 16वीं लोकसभा के सदस्य थे।

ओबीसी या आदिवासी को सीएम चुनने की चर्चा तेज थी
विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही चर्चा तेज थी कि अगर बीजेपी ने पार्टी के दिग्गज नेता, रमन सिंह को सीएम के तौर पर नहीं चुना तो वह किसी ओबीसी या आदिवासी सीएम को चुनेगी। रमन सिंह 2003 से 2018 तक तीन बार सीएम रह चुके हैं। राज्य की आबादी में ओबीसी की हिस्सेदारी करीब 45 फीसदी है। जबकि राज्य की आबादी में आदिवासी समुदाय की हिस्सेदारी 32 फीसदी है। बीजेपी ने इस बार अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित 29 सीटों में से 17 पर जीत हासिल की। विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। वो राज्य के आदिवासी समुदाय से तालुक रखते हैं।

54 सीटें जीत कर भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था
बीजेपी ने इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज कर जनादेश हासिल किया है। चुनाव परिणाम आने के बाद से सीएम फेस को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। आज विधायक दल की बैठक में विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री पद सौंपने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+