छत्तीसगढ़ के इन तीन बच्चों का जीवन सोशल मीडिया ने बदला, एक ने सीएम बघेल से पूछा था- का काका ?

रायपुर। सोशल मीडिया पर सच्चे टैलेंट को लोग खूब सराह रहे हैं। इस दौरान अच्छा गाना गाने वाले से लेकर बेहतरीन ह्यूमर के साथ फनी वीडियो बनाने वाले कंटेट क्रियेटर्स या फिर वायरल वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसी क्रम में आज हम आपको छत्तीसगढ़ के उन तीन बच्चों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर लोगों का अभूत प्रेम मिला और आज वो सक्सेस के दरवाजे तक जा पहुंचे हैं। इन बच्चों का जीवन वीडियो वायरल होने के बाद बदल सा गया है। अब वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, लोग अब उनको उनके काम से जानते हैं।

Recommended Video

    'बचपन का प्यार मेरा...' वाला वायरल बच्चा बना इंटरनेट सनसनी, बादशाह के बाद CM भूपेश बघेल भी हुए फैन
    अभी तक म्यूजिक वीडियो को 311 मिलियन लोग देख चुके हैं

    अभी तक म्यूजिक वीडियो को 311 मिलियन लोग देख चुके हैं

    कुछ माह पूर्व सोशल मीडिया पर अचानक से एक बच्चे के गाने का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसकी आवाज में गाए हुए गाने का लिप्सिंग वीडियो आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक बनाने लगे। इसके बाद उस बच्चे ने इंडिया के मशहूर रैपर बादशाह के साथ म्यूजिक वीडियो भी बनाया, जिसे तीन महीने के भीतर अभी तक 311 मिलियन लोग देख चुके हैं।

    बादशाह ने खुद किया था संपर्क

    बादशाह ने खुद किया था संपर्क

    यह बच्चा कोई और नहीं सहदेव दिदरो है। मशहूर रैप सिंगर बादशाह ने छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिदरो के साथ बनाए गए म्यूजिक वीडियो ' बचपन का प्यार ' को 11 अगस्त को रिलीज कर दिया है। रैपर बादशाह ने अपने ऑफिशियली यूट्यूब अकाउंट से इस वीडियो को अपलोड किया। वीडियो रिलीज होने के एक घंटे के भीतर ही 36 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देख लिया था। म्यूजिक वीडियो में सहदेव और बादशाह के साथ आस्था गिल और रीको भी नजर आए।

    नेत्रहीन बच्चे के वीडियो को सीएम ने किया था ट्वीट

    वहीं छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ब्लाइंड बच्चे का राजकीय गीत गाते हुए वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने उसे खूब पसंद भी किया। इसी कड़ी में सरकार ने भी वायरल हो रहे बच्चे की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने भी ट्विटर पर वीडियो को ट्वीट कर नेत्रहीन धर्मेश की तारीफ की।

    इंस्टाग्राम पर देवराज के लाखों फॉलोअर्स

    वहीं इंस्टाग्राम पर छत्तीसगढ़ के रहने वाले देवराज पटेल को भी लोगों ने खूब प्यार दिया। उनका एक वीडियो, जिसमें वो लोगों से कहते हैं कि दिल से बुरा लगता है भाई खूब वायरल हुआ। इसके बाद से देवराज के फैन फॉलओइंग में काफी इजाफा हुआ। हाल ही में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वीडियो बनाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+