Chhattisgarh: बलौदाबाजार में सतनामी समाज का हिंसक प्रदर्शन, कलेक्टर-एसपी दफ्तर में तोड़फोड़, गाड़ियों को फूंका
Chhattisgarh Violent Protest: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में चल रहा धरना प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि आक्रोशित लोगों ने कलेक्टर-एसपी ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी कर दी। प्रदर्शन करने वाले लोग सतनामी समाज से हैं, जो अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार प्रदेश भर से भारी संख्या में इकट्ठा हुए सतनामी समाज के लोग दशहरा मैदान में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच अनाचक आक्रोशित भीड़ और पुलिस के बीच भयानक झड़प शुरू हो गई और बात तोड़फोड़ से लेकर आगजनी तक जा पहुंची।

कलेक्टर-एसपी ऑफिस में तोड़फोड़
Recommended Video
बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार में सोमवार (10 जून) सतनामी समाज के धार्मिक स्थल को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। हिंसा के दौरान पथराव और आगजनी देखने को मिली। गुस्साईं भीड़ ने सरकारी कार्यालयों कलेक्टर-एसपी ऑफिस में तोड़फोड़ की, साथ ही वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
#WATCH | Chhattisgarh: Violence erupted in Balodabazar today after a demonstration over alleged damage to the religious place of Satnami Community. Stone pelting and arson reported during the violence; government offices vandalised, vehicles set on fire. pic.twitter.com/a3yF3mipwO
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 10, 2024
सीएम आवास पर उच्च स्तरीय बैठक
वहीं उग्र प्रदर्शन की घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीएम आवास पर उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी मौजूद हैं। बता दें कि यह प्रदर्शन बीते दिनों गिरौदपुरी के महकोनी गांव में संत अमरदास की तपोभूमि के जैतखाम को काटे जाने की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हो रहा था।
पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और पथराव
इधर, हिंसा पर जिला एसएसपी सदानंद कुमार ने कहा कि, "उन्होंने लिखित में भी आश्वासन दिया था कि वे शांतिपूर्ण कार्यक्रम करेंगे। लेकिन यह अनियंत्रित हो गया। पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई थी। चार स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए थे, लेकिन लोग दूसरे रास्ते से आए और बैरिकेड तोड़ दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और पथराव किया।"
कई जवान और पुलिस अधिकारी घायल
एएसपी के अनुसार कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। कुमार ने बताया कि, "हमारे अधिकारी भी घायल हो गए। वे पथराव करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भी घुस गए, उन्होंने यहां वाहनों में आग लगा दी। उन्होंने परिसर में तोड़फोड़ भी की। आग पर काबू पा लिया गया। शहर में भी हिंसा की घटनाएं सामने आईं। उन पर भी काबू पा लिया गया। स्थिति अब नियंत्रण में है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारे पास फोटो और वीडियो हैं। हम उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications