वीडियो:पूर्व CM रमन सिंह ने योगी से कहा, प्रणाम सर, ऐसा लगा कि छत्तीसगढ़ में आज हम लोग जीत गए हैं
Video: Former CM Raman Singh said to Yogi, thank you sir, it seems that we have won in Chhattisgarh today
रायपुर, 10 मार्च। यूपी में एक बार फिर से भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। योगी आदित्यनाथ के बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा को मिली इस बड़ी जीत का उत्साह छत्तीसगढ़ में भी देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से लेकर हर छोटा-बड़ा नेता सीएम योगी आदित्यनाथ तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचा रहा है। जैसे ही नतीजे स्पष्ट हुए रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पटाखे जलाकर , ढोल-नगाड़े बजाकर और गुलाल खेलकर जीत का जश्न मनाया।

रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ ने रुझान स्पष्ट होते जमकर जश्न मनाया ,उन्होंने नारे लगाने शुरू किया " छत्तीसगढ़ में का होही" नाचा होही।नाचा होही।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता द्वय अनुराग सिंहदेव और संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की औक़ात नापकर अपने सत्तावादी अहंकार का प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री बघेल की औक़ात अभी तो उत्तरप्रदेश की जनता ने अपने जनादेश में नापी है, 2023 में छत्तीसगढ़ की जनता भी सत्ता-मद में चूर मुख्यमंत्री बघेल समेत कांग्रेस के नेताओं की औक़ात नापेगी। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि लगातार झूठे दावों और छत्तीसगढ़ मॉडल का ढोल पीटकर भी कांग्रेस के लोग उत्तरप्रदेश समेत सभी पाँच राज्यों में मुँह की खा चुके हैं और भविष्य में भी कांग्रेस अपने राजनीतिक वज़ूद के लिए छटपटाती ही नज़र आएगी।
यह भी पढ़े स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि आज भी प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का ज़ादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लगभग चार दशकों के बाद उत्तरप्रदेश में पहली बार जनता ने एंटी इनकम्बेंसी का मिथक तोड़कर प्रो-इनकम्बेंसी का चमत्कार किया है। इसका मतलब है कि अगर जनता का आशीर्वाद चाहिए तो कार्य करना पड़ेगा और वह भाजपा ने कर दिखाया।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि धर्म, जाति, पंथ, क्षेत्र से ऊपर उठकर जनता ने विकास के नाम पर वोट किया है। भाजपा ने यादव, जाट, मुस्लिम के नाम से बांटने वाली ताक़तों को क़रारा ज़वाब दिया है। उन्होंने आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और प्रखर नेतृत्व पर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगाई है। मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़बोलेपन और झूठे प्रचार को भी मुँहतोड़ ज़वाब दिया है और छत्तीसगढ़ मॉडल के नाम पर इठलाते मुख्यमंत्री बघेल अब उत्तरप्रदेश की जनता द्वारा छत्तीसगढ़ मॉडल की लफ़्फ़ाज़ी को नकार देने के बाद अपनी विफलता पर शर्म महसूस कर तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दें।












Click it and Unblock the Notifications