मैनपाट की सड़क पर जलती कार में मिला नर कंकाल, SECL कर्मचारी कैसे पहुंचा मैनपाट, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आज जलती कार में नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। इस कंकाल की पहचान SECL कर्मचारी सलिक राम भगत के रूप में हुई है।

छत्तीसगढ़ का शिमला कहलाने वाला मैनपाट आज एक बड़ी घटना के लिए सुर्खियों में आ गया। इस मशहूर पर्यटन स्थल के तराई क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक कार से धुआं निकलता देख लोगों की भीड़ जुटी, तो गाड़ी के अंदर का दृश्य देख लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

जलती कार में मिला नर कंकाल
मैनपाट के सड़क पर की एक जलती हुई कार में लोगों ने देखा कि एक नर कंकाल है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। जांच के बाद कार के इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस ने कार मालिक के परिजनों से बात की तो वे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने नर कंकाल की पहचान हाथ के कड़े और पहनी हुई अंगूठी से की।मृतक बरौद रायगढ़ निवासी सालिक राम भगत (55) था।

पत्नी को छोड़कर घर लौट रहा था सालिकराम
कापू थाना प्रभारी बीएस पैकरा ने बताया कि पुलिस ने SECL कर्मचारी सालिक राम की पहचान के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक अपनी पत्नी को पत्नी को लेकर सीतापुर के पास ग्राम सूर आया था। सीतापुर छोड़कर घर वापस लौट रहा था। कापू में उसकी कृषि भूमि है। गुरूवार को धान बेचने के लिए उसे टोकन मिला था। लेकिन वह मैनपाट कैसे पहुंच गया यह बात किसी के समझ से बाहर है।
Recommended Video

जलती कार में नर कंकाल देख हैरान रह गए लोग
दरअसल सुनसान पर्यटन स्थल में सड़क पर मेहता प्वाइंट से होकर कापू जाने वाले रोड पर जब लोगों ने देखा कि एक कार लगभग पृरी तरह जल चुकी है लेकिन फिर भी हल्का हल्का धुआं निकल रहा था। लावारिस देखकर लोगों ने कार के अंदर देखा तो हर कंकाल था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मैनपाट थाना प्रभारी विजय प्रताप और रायगढ़ के कापू थाना प्रभारी बीएस पैकरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
यह भी पढे़ं,, Manendragarh में भीषण सड़क हादसा, राहगीरों ने जलती कार से बचाई चार जिंदगियां, दो युवकों की मौत
कार में नर कंकाल, पुलिस के लिए बनी पहेली
मृतक सीतापुर से मैनपाट कैसे पहुंच गया यह परिजनों को समझ नहीं आ रहा। इसके अलावा कार की पिछली सीट पर शव मिलना। किसी बड़ी घटना की ओर इशारा करता है। फिलहाल पुलिस कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही रही है। वहीं सरगुजा पुलिस प्रथम दृष्टया कर्मचारी की हत्या या फिर साजिश के तहत जानलेवा हमला करने के बाद कार में आग लगाए जाने की संभावना जता रही है।












Click it and Unblock the Notifications