सरगुजा में आज कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और मंत्री अमरजीत भगत नामांकन करेंगे

T S SINGHDEO NOMINATION: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चुनाव अभियान जारी हैं। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के नामांकन में शामिल होने अंबिकापुर जायेंगे। आज कांग्रेस के दिग्गज नेता उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्यमंत्री अमरजीत भगत और लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम एक साथ आज अपना नामांकन जमा करेंगे। कांग्रेस के इस शक्ति प्रदर्शन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कुमारी शैलजा भी मौजूद रहेंगी।

SARGUJA CONGRESS.jpg

ज्ञात हो कि अंबिकापुर विधानसभा का सियासी इतिहास अक्सर कांग्रेस के पक्ष में रहा है। 2003 के चुनाव को छोड़ दिया जाए तो अंबिकापुर विधानसभा हमेशा से कांग्रेस के कब्जे में रहा है। 2008 , 2013 और 2018 में इस सीट से टीएस सिंहदेव लगातार विधायक के रूप में चुने जा रहे है। ऐसे में भाजपा को लिए इस विधानसभा में काफी मशक्क्त करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें कांग्रेस की आमसभा में बीजेपी BJP पर बरसे CM भूपेश, कहा- कर्जमाफी से बीजेपी के पेट में दर्द होता है

वही सरगुजा से दूसरे सबसे चर्चित नेता कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री अमरजीत भगत है। मिली जानकारी के मुताबिक आज उनकी नामांकन रैली में हजारों की संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। अमरजीत भगत सीतापुर विधानसभा से 4 बार के विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सीतापुर सीट से सेना में काम कर चुके जवान रामकुमार टोप्पो को टिकट दिया है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से कांग्रेस सरकार के 2 दिग्गज मंत्रियों के आने से कांग्रेस के लिए यहां किसी भी हालत में चुनाव जीतना साख बचाने के लिहाज से भी महत्त्वपूर्ण है। विधानसभा चुनाव के ठीक बाद लोकसभा चुनाव भी होने हैं,लिहाजा सरगुजा में दिग्गज नेताओ का विधानसभा में चुनकर जाना कार्यकर्ताओं में उत्साह बनाये रखने के लिए जरुरी हैं।

यह भी पढ़ें राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़, करेंगे बड़ी चुनावी घोषणाएं

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+