छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, मंत्री रामविचार नेताम दिए संकेत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कृषि और पशुपालन मंत्री ने बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर रावाभांठा के बंजारी मंदिर परिसर स्थित उज्जवला गौशाला में गौमाता की सेवा की। उन्होंने गौशाला के गायों को हरा घांस और चोकर व गुड़ के लड्डू खिलाएं। उन्होंने उज्जवला गौशाला समिति को गायों की सेवा के लिए 51 हजार रूपये की राशि दान में दी। कृषि मंत्री नेताम ने इस मौके पर मंदिर में मां बंजारी की पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति के साथ ही प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

cg news

कृषि मंत्री नेताम ने इस अवसर पर कहा कि गौमाता की सेवा करना बहुत पुण्य का काम है गौमाता हमारी आस्था और आराध्य है। गौमाता दुःख-दर्द हरने वाली कल्याण करने वाली और भवसागर पार कराने वाली है। प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार को छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का अवसर दिया है। हम सब छत्तीसगढ़ महतारी और गौमाता की सेवा करेंगे।

कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि किसी भी स्थिति में गौ तस्करों और गौ माता की हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके ऊपर सख्ती से कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने गौशाला का निरीक्षण कर सड़क दुर्घटना में घायल हुए गायों के तत्काल मरहम पट्टी व टीकाकरण करने के निर्देश भी विभाग के अधिकारियों को दिए। इस मौके पर गौसेवा से जुड़े श्री रेवाराम चौहान सहित मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा में हेल्थ कैंप आयोजित, सीएम विष्णुदेव साय ने करवाई जांच, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+