'मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बेचने वाले नेता राहुल गांधी', सरोज पांडे ने PM आवास योजना पर पूछा सवाल
Chhattisgarh News: राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने भाजपा एकात्म परिषर में पत्रकार वार्ता कर छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर राहुल गांधी और भूपेश बघेल से प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सवाल खड़े किए है।
सरोज पांडे ने सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता का आगमन छत्तीसगढ़ में हुआ है। बड़े-बड़े विज्ञापन के बैनर लगे हुए हैं। हम शुरू से कहते हुए आए है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कांग्रेस पार्टी का एटीएम है। आज बिलासपुर में ग्रामीण आवास योजना या फिर कहें मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर कार्यक्रम हो रहा है। जिसमें राहुल गांधी भी शामिल होने के लिए आए हैं।

पांडे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने रोकने का काम किया है। आज छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों को पक्के आवास से वंचित रखने का काम किया है। पांडे ने कहा कि मोहब्बत की दुकान में नफरत का समान बांटने वाले नेता जो कभी कुली बन जाते है कभी फैंसी ड्रेस का काम करते हैं। वो नेता छत्तीसगढ़ आए है।
पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में घोटालों का भरमार है। इन्होने जितने भी घोटाले किए इसमें केवल शराब का घोटाला नहीं किया होता तो छत्तीसगढ़ के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा मिल जाता। मुख्यमंत्री आवास योजना की ये सरकार घोसणा करने वाली है जिसमें एअ लाख लोगों को आवास देने वाली है। लेकिन लाखों लोगों को अभी भी मकान से वंचित रखना चाहिए।
पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास का पैसा रोककर जो लोगों को आवास नहीं दिया गया। उसका जवाब राहुल गांधी को यहां देकर जाना चाहिए।
राट्रीय अध्यक्ष खड़गे को लेकर कहा कि मैने उनसे 9 सवाल किया लेकिन उन्होंने एक का भी जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि मै राहुल गांधी से सवाल करना चहती हूं कि प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा क्यों रोका गया, कच्चे मकान पर पांच लोगों की मौंत पर बोलिए।
पांडे ने कहा कि हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ में सात लाख लोगों को मकान बनाकर दिया। लेकिन मौजूदा सरकार ने आवास योजना का पैसा क्यो रोक दिया। सांथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव ने खुद इसपर सवाल खड़ा किया था कि 8 लोगों को आवास योजना का पैसा नहीं दिया गया है। इस लिए उन्होंने अपने पद से स्तीफा दिया। जिसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री आवास योजना की वर्तमान स्थिति को साफ करे।












Click it and Unblock the Notifications