छत्तीसगढ़ः सरगुजा में बिना कपड़े की मिली लड़की और लड़के की लाश, पुलिस कर रही है जांच

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में किशोरी और युवक के सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार को लड़की के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बिना कपड़ों के दोनों के शव बरामद हुए हैं। शवों को बांस की झाड़ियों से छिपाकर रखा गया था। दुर्गंध आने पर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों तीन दिन से लापता थे।

Sarguja dead body found of boy and girl

प्राप्त जानकारी के अनुसार बतौली थाना क्षेत्र के सुवारपारा गांव में सुबह ग्रामीण निकले तो सड़क के किनारे झाड़ी से बदबू आ रही थी। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी। गांव वालों ने झाड़ी को हटाकर देखा तो वहां किशोरी और युवक के शव पड़े हुए थे। युवक की शिनाख्त मैनपाट के वंदना पंचायत निवासी दिलीप पैकरा के रूप में हुई। जबकि 17 वर्षीय किशोरी सुवारपारा गांव की ही निवासी थी।

दिलीप अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को लड़की के पड़ोस में शादी थी। इसी शादी के कार्यक्रम में दोनों आखिरी बार नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों को कुछ पता नहीं चल रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्कवॉयड को भी बुलाया गया। वहीं मृतक युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और लड़की के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

वहीं इस पूरे मामले पर एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या यह हत्या का मामला नजर आ रहा है। आशंका है कि लकड़ी से सिर पर हमला कर दोनों को मारा गया हो। वहीं पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि संभवतः दोनों के शव तीन दिन पुराने हैं। उन्हें झाड़ी में छिपा दिया गया था। फिलहाल इस मामले को पुलिस प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+