छत्तीसगढ़ में वोटिंग से एक दिन पहले JCCJ ने गंवाई सक्ती सीट, जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी ने कर दिया खेल

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को है‌। लेकिन बगावत का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की वोटिंग से एक दिन पहले ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी सक्ती सीट हार गई है।

शक्ति विधानसभा सीट से जनता कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने राजकुमार पटेल को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

Sakti seat voting

जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) उम्मीदवार राजकुमार पटेल ने कहा कि कांग्रेस और डॉक्टर चरणदास महंत के कामों से प्रभावित होकर मैंने जनता कांग्रेस से इस्तीफा दिया है और कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हूं। राजकुमार पामगढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी हैं।

जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) पर आरोप लगाते हुए पटेल ने कहा कि उन्हें उम्मीदवार बनाने के लिए बरगलाया गया। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया गया। जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) अपनी बातों पर कायम नहीं रही, इसी वजह से वो अपना इस्तीफा देकर अब कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) उम्मीदवार राजकुमार पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद सक्ती विधानसभा सीट में अब 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 17 नवंबर को इन सबकी किस्मत का फैसला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+