Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'यूं ही किसी इंसान की इज्जत नहीं होती' 40 साल के संघर्ष का फल, RTI एक्टिविस्ट ने 21 साल बाद कटवाई दाढ़ी

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) को एक नया जिला बनाने का संकल्प लिया था। संकल्प के कारण आरटीआई एक्टिविस्ट रमाशंकर 21 साल तक अपनी दाढ़ी नहीं कटवाई। chhattisgarh rti activist beard shave

मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़), 11 सितंबर : किसी शायर ने क्या खूब लिखा है, 'चढ़ता है नजरों में शख्स तो बस अपने किरदार से, यूं ही किसी इंसान की इज्जत नहीं होती।' किरदार यानी कैरेक्टर की बुनियादी पहचान चेहरे से होती है। ये कहावत छत्तीसगढ़ के शख्स पर सटीक बैठती है। 21 साल से दूसरे रूप में रह रहे छत्तीसगढ़ के रमाशंकर गुप्ता का चेहरा उस समय बदल गया जब उन्होंने दो दशकों के बाद शेविंग कराई। 21 साल से दाढ़ी बढ़ा रहे रमाशंकर बताते हैं कि उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे दाड़ी क्लीन शेव नहीं कराएंगे। अब मांग पूरी हो चुकी है, ऐसे में रमाशंकर ने क्लीन शेव कराया और उनका हुलिया बदल गया।

एमसीबी छत्तीसगढ़ का 32वां जिला

एमसीबी छत्तीसगढ़ का 32वां जिला

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) को एक नया जिला बनाने का संकल्प लिया था। संकल्प के कारण आरटीआई एक्टिविस्ट रमाशंकर 21 साल तक अपनी दाढ़ी नहीं कटवाई। एमसीबी को छत्तीसगढ़ का 32वां जिला बनाया गया है। इसके बाद उन्होंने क्लीन शेव कराने का फैसला लिया।

21 साल पुराना संकल्प पूरा

21 साल पुराना संकल्प पूरा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में छत्तीसगढ़ का 32वां जिला एमसीबी को बनाया गया। इसी के साथ आरटीआई कार्यकर्ता का 21 साल पुराना संकल्प पूरा हुआ। संकल्प पूरा होने के साथ ही शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ निवासी रमाशंकर गुप्ता ने दाढ़ी शेव करा ली।

21 साल बाद आरटीआई कार्यकर्ता की शेविंग

21 साल बाद आरटीआई कार्यकर्ता की शेविंग

पिछले साल अगस्त में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को नया जिला घोषित किया गया था। सरकार की इस घोषणा के 21 साल बाद आरटीआई कार्यकर्ता गुप्ता ने अपनी दाढ़ी मुंडवा ली। नव-घोषित जिले के उद्घाटन में लगभग एक वर्ष का समय लगा, इसलिए गुप्ता ने दाढ़ी नहीं मुंडवाने का अपना संकल्प एक वर्ष और जारी रखा।

दाढ़ी कभी नहीं मुंडवाता

दाढ़ी कभी नहीं मुंडवाता

रमाशंकर गुप्ता का संकल्प अंततः शुक्रवार को पूरा हुआ और उन्होंने क्लीन शेव कराया। गुप्ता ने पहला ज्ञापन एमसीबी जिले के कलेक्टर को भी सौंपा। गुप्ता ने कहा "संकल्प था कि जब तक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला नहीं बन जाता मैं अपनी दाढ़ी नहीं मुंडवाऊंगा। अगर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कभी जिला नहीं बनता, तो मैं अपनी दाढ़ी कभी नहीं मुंडवाता।"

40 साल के संघर्ष के बाद बना जिला

40 साल के संघर्ष के बाद बना जिला

छत्तीसगढ़ में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को जिला बनाने के संबंध में उन्होंने कहा, ये 40 का एक संघर्ष था। जिले की पहचान के लिए लड़ने वाले वास्तविक लोगों का निधन हो गया है। अब उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देता हूं। मुझे उम्मीद है कि मनेंद्रगढ़ न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि देश में भी एक आदर्श जिला बनेगा।"

छत्तीसगढ़ को मिला 32वां जिला

छत्तीसगढ़ को मिला 32वां जिला

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के 32वें जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का लोकार्पण किया। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में होगा जबकि चिरमिरी में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल को जिला अस्पताल के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। सीएम ने नए जिले में 200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+