Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रायपुर में बच्चे की हरकत से नाराज हुए रोहित शर्मा, मैच के दौरान क्रिकेटर के पास पहुंच गया बालक

छत्तीसगढ़ में भारत न्यूजीलैंड के बीच के मुकाबले के दौरान एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर क्रिकेटर रोहित शर्मा के पास पहुंच गया। जिससे रोहित शर्मा काफी नाराज नजर आए।

rohit sharma cricket

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज मैच के दौरान भारत की जीत पर दर्शकों ने खूब चियर्स किया। क्योंकि रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन किया गया था। लेकिन इस बीच एक घटना से क्रिकेटर चौक गए। वहीं इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा इस बात पर नाराज भी दिखे। अब आपको बताते हैं कि आखिर आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में ऐसा हुआ क्या की क्रिकेटर नाराज हो गए।

 फैन ने रोहित शर्मा को लगाया गले

फैन ने रोहित शर्मा को लगाया गले

दरअसल मैच के दौरान स्टेडियम में वॉलींटीयर्स और सभी सुरक्षा घेरों को तोड़कर एक 13 साल का फैन दौड़ते हुए मैदान में जा पहुंचा। जैसे ही रोहित शर्मा ने एक छक्का लगाया, दर्शकों के बीच से निकलकर हिटमैन का एक बालक मैदान में कूदा और दौड़कर रोहित के गले लग गया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मीयों ने दौड़कर लड़के को रोहित शर्मा से दूर हटाया। इस घटना से रोहित शर्मा काफी नाराज हुए। इसके बाद मैदान में वॉलिंटियर्स की संख्या बढ़ाई गई। और फिर चारो ओर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

खिलाड़ियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

खिलाड़ियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच देखने लगभग 25 हजार से अधिक दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। रोहित शर्मा ने टीम को एक शानदार शुरुआत दी. उन्होंने चौकों और छक्कों से अर्धशतकीय पारी खेली और फैंस का खूब मनोरंजन किया। वहीं, 10वें ओवर में रोहित ने एक शानदार छक्का लगा दिया।इस बीच मैदान में हिटमैन का एक नन्हा फैन मैदान में घुस गया और तेजी से भागकर रोहित के गले लगा. वहीं भारत की शानदार जीत के बाद स्टेडियम में जश्न मनाते नजर आए। लेकिन फैन के स्टेडियम में पहुंचने से न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी हैरान रह गए कि आखिर ये कैसे हो गया। लाइव क्रिकेट देखने पहुंचे दर्शकों ने जबरदस्त हूटिंग की। यह वाकया अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान पहले भी हुए हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में पहली बार हुए इस अंतरराष्ट्रीय मैच में इस घटना के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।

दूसरी बार रोहित शर्मा के पास पहुंचा फैन, साढ़े 6 लाख का लगा फाइन

दूसरी बार रोहित शर्मा के पास पहुंचा फैन, साढ़े 6 लाख का लगा फाइन

दरअसल क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ दूसरी बार यह वाकया हुआ है। दो महीने पहले भारत और जिम्बाब्वे मैच के दौरान एक भारतीय फैन मैदान में जा पहुंचा। लेकिन उस फैन को इसकी बड़ी महंगी कीमत चुकानी पड़ी। उसे 6.50 लाख रुपए का फाइन किया गया। रायपुर की तरह उस मैच में भी एक लड़का मैदान में घुस आया और सीधे रोहित शर्मा के पास पहुंच गया और रोने लगा।

यह भी पढ़ें,, IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, दो बदलावों के साथ उतरा भारत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+