Chhattisgarh: लकड़ियों से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलटा, ITBP जवानों ने बचाई 8 लोगों की जान

राजनांदगांव जिले में डेराबास के पास ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें 1 की मौत गई, जबकि 8 घायलों को निकाला आईटीबीपी के जवानों ने बाहर निकाला।

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में ITBP बटालियन के जवानों ने एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से 8 घायलों का रेस्क्यू किया। हादसा राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में हुआ, जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हुए, जिसमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची आईटीबीपी 40वीं बटालियन डोंगरगढ़ ने पलटे हुए ट्रक से लोगों की निकाला।

घटना मलैदा बेस कैंप के बाबाडेरा जंगल की है। डहां डेराबास के पास मंगलवार को मलैदा और गट्टापार के बीच ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक से 1 शव और 8 घायलों को निकाला गया है। ट्रक ड्राइवर ने अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और सड़क के मोड़ पर पलटकर उलटा हो गया। ट्रक लकड़ियों से भरा हुआ था। जिसकी जानकारी आईटीबीपी ने दी।

ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में गंभीर 8 लोगों को बचा लिया गया है। इधर, हादसे के बाद आईटीबीपी के तुरंत हरकत में आकर लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+