राहुल गांधी को राहत, कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने उठाई गदा, सड़कों पर बांटी मिठाई
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार के संसदीय सचिव और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने राहुल गांधी को दो साल की सजा पर दिये गए फैसले पर रोक लगाने पर सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद देते राजधानी रायपुर की सड़कों पर जमकर ख़ुशी मनाई। कांग्रेस नेता ने इस दौरान कांग्रेस के सदस्यों के साथ आतिशबाजी करके जनता को मिठाईयाँ बांटी।

दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने हाथ में गदा एवं कांग्रेस का झंडा लेकर खड़े थे। विकास उपाध्याय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में जिस प्रकार लोगों का हुजुम राहुल गांधी के साथ जुड़ा था, उस भीड़ से भयभीत होकर एक साजिश के तहत् सदन में रोकने की एक साजिश रची गई थी, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से इनको मुंह की खानी पड़ गई है।
विकास उपाध्याय ने कहा कि एक न एक दिन सच्चाई की जीत होती ही है, सच को जितना भी दबाने का प्रयास किया जाएगा वह उतनी ही तेजी से उभरकर सामने आता है। विकास उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र की गलत नीतियों के खिलाफ भारत देश में विपक्ष का एकमात्र नेता राहुल गांधी है। राहुल गांधी के साथ पूरा देश खड़ा है और जब-जब राहुल गांधी जी को ऐसे चक्रव्यूह में फंसाने का काम किया जाएगा, तब-तब लोगों का हुजुम एवं कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने अपने हाथ में गदा पकड़कर आगे कहा कि हम लोग धार्मिक लोग हैं, हनुमान जी को मानते हैं,हमे अदालत पर भी भरोसा है।
यह भी पढ़ें Success Story: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से लिया ऋण, सरकारी योजना का लाभ लेकर बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications