छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज के निर्वाण पर किया नमन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज जी के निर्वाण पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंत्री नेताम ने कहा कि परमवंदनीय संत सिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज जी के द्वारा देश और समाज को दिए गए योगदान के लिए हमेशा स्मरण किए जाते रहेंगे।

cg news.jpg

आचार्य विद्यासागर जी ने छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश-दुनिया को ओजस्वी ज्ञान से पल्लवित करने, त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक याद किया जाएगा। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की श्री चरणों में कोटि-कोटि नमन।

ज्ञात हो कि जैन धर्म में दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अपना शरीर त्याग दिया है। शनिवार (17 फरवरी) की रात 2:35 पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरि तीर्थ में समाधि ली। वहीं इससे पूर्व उन्होंने आचार्य पद का त्याग कर दिया था और तीन दिन का उपवास और मौन धारण कर लिया था। तीन दिन उपवास के बाद उन्होंने शरीर त्याग दिए हैं ।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्वस्तर पर पहचान दिलाना हमारा मकसद, सदन में बोले मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+