छत्तीसगढ़ पहुंचे राकेश टिकैत, विधानसभा चुनाव और किसान आंदोलन पर कही बड़ी बात
टिकैत रायपुर के किसान आंदोलन में पहले भी शमिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी छत्तीसगढ़ सरकार से चर्चा की थी, अब भी सरकार से चर्चा करेंगे ताकि मामला निपटाया जा सके।
सोमवार को किसान नेता राकेश टिकैत अपने 4 दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान नेताओं ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। टिकैत छत्तीसगढ़ के सरगुजा में चल रहे हसदेव अरण्य बचाओ आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा उनके कई अन्य कार्यक्रम भी हैं।

राकेश टिकैत रायपुर से सरगुजा के हरिहरपुर में आयोजित किसान महासम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया की वह 4 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। इस दौरान वह कोरबा, सुकमा, कोंडागांव और नवा रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों का दौरा करके किसानों की समस्याओं के संबंध में चर्चा करेंगे।
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि वह राज्य के अलग-अलग इलाकों का दौरा करेंगे। फसलों की कीमत और भूमि अधिग्रहण के मामले में विस्तार से चर्चा करेंगे। एमएसपी कानून गारंटी पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में 20 मार्च को एक बड़ी पंचायत है। कोई भी सरकार किसानों के विरुद्ध फैसला लेगी, तो वहां जाकर हम बैठक करेंगे। उन्होंने एमएसपी कानून गारंटी पर बल देते हुए कहा कि जब तक यह कानून नहीं बनेगा, तब तक किसानों की फसलें लूटती रहेंगी।
आगामी विधानसभा चुनाव पर राकेश टिकैत ने कहा कि किसान चुनाव से दूर रहेंगे। किसी भी किसान संगठन को चुनाव में नहीं जाना चाहिए। किसान संगठनों को सरकारों से वार्ता करना चाहिए। राकेश टिकैत ने कहा कि आने वाले दिनों में देश में वैचारिक क्रांति आएंगी।
Recommended Video
टिकैत रायपुर के किसान आंदोलन में पहले भी शमिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी छत्तीसगढ़ सरकार से चर्चा की थी, अब भी सरकार से चर्चा करेंगे ताकि मामला निपटाया जा सके। हालांकि राकेश टिकैत ने छत्तीसगढ़ की सरकार के कामकाज की तारीफ भी की।
यह भी पढ़ें भूपेश बघेल सरकार पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद नक्सल हमले बढ़े हैं












Click it and Unblock the Notifications