भूपेश बघेल सरकार पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद नक्सल हमले बढ़े हैं
मंच से सीएम भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा नेता सागर साहू की हत्या का सुनकर बहुत दुख है । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद नक्सली हमले बढ़े हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग पहुंचे। जगदलपुर एयरपोर्ट से सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की,जिसके बाद बीजेपी कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद लालबाग मैदान में आमसभा को संबोधित किया।

भाजपा की आम सभा में नड्डा ने बस्तर में नक्सलियों द्वारा भाजपा नेताओ की लगातार हो रही इन हत्याओं पर दुःख जताते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।
मंच से सीएम भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा नेता सागर साहू की हत्या का सुनकर बहुत दुख है । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद नक्सली हमले बढ़े हैं। यह कांग्रेस के प्रशासन के बारे में बताता है।
उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल से तुलना करते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ में रमन सरकार के समय सुख-चैन था और सब लोगों के लिए कार्य हो रहा था,लेकिन अब जनता के साथ छलावा हो रहा है। उन्होंने आगे का कि कांग्रेस का नाम ही छलावा है। लटकाना, भटकाना ही कांग्रेस की नीति में शमिल है।
नड्डा ने कहा कि बस्तर में यदि कमल खिल गया तो छत्तीसगढ़ में कमल खिलने से कोई ताक़त नहीं रोक सकती। इस भ्रष्ट सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने आगे कहा कि मैं भाजपा के शहीद वीर सिपाहियों के परिजनों से कहूँगा कि आपका बेटा इस लड़ाई में अकेला नहीं है, पूरी 18 करोड़ व्यक्तियों की पार्टी आपके साथ खड़ी है।
इससे पूर्व जगदलपुर विमानतल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने अगवानी की।
Recommended Video
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नारायणपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू तथा हाल ही में भाजपा कार्यकर्ता बुधराम कारटाम और नीलकंठ कक्केम की हत्या के शोक स्वरूप स्वागत, ढ़ोल नगाड़े, आतिशबाजी जैसे कार्यक्रम निरस्त कर दिए थे। लिहाजा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सामान्य रूप से अगवानी की गई। इस अवसर पर भाजपा सहप्रभारी नितिन नबीन,अजय जमवाल,पवन साय,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद संतोष पांडे, महामंत्री केदार कश्यप, दिनेश कश्यप,किरण सिंह देव , संतोष बाफना आदि भाजपा नेता विमानतल पर मौजूद थे ।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह की इस तस्वीर पर क्यों मचा है सियासी घमासान? जानिए












Click it and Unblock the Notifications