Rajnandgaon Police ने गुटखा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, मैनेजर को पकड़ा, 82 लाख का माल किया जप्त

Rajnandgaon Gutkha नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में एक बंद फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से निर्मित गुटखा व सामग्री जप्त किया है। अवैध गुटका कम्पनी के मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लिया है,व गुटके का सैम्पल जांच के लिए रायपुर भेजा है। कम्पनी को सील कर कम्पनी के मैनेजर को हिरासत में लिया गया है।

स्पेशल टीम ने मारा छापा, नहीं मिले दस्तावेज

स्पेशल टीम ने मारा छापा, नहीं मिले दस्तावेज

सोमनी थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जोरातराई में कोपेडीह मार्ग पुलिस के पास स्थित बंद फैक्ट्री का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है। इस पर सोमानी, कोतवाली और साइबर सेल की स्पेशल टीम ने रविवार को फैक्ट्री में छापा मारकर कार्रवाई की फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी और मैनेजर मिले जिससे पुलिस ने पूछताछ की इस पूछताछ में पुलिस ने दस्तावेज मांगे लेकिन मैनेजर भंवर लाल चौधरी ने दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका।

82 लाख रुपये का माल जप्त, चल रहा नकली गुटखा बनाने का खेल

82 लाख रुपये का माल जप्त, चल रहा नकली गुटखा बनाने का खेल

दरअसल कम्पनी में अलग अलग कम्पनी के गुटखा बनाने का काम किया जा रहा था। पुलिस की तलाशी में यहां गुटखा, जर्दा युक्त तंबाखू सहित कई कंपनियों के नाम पर गुटखा बनाया जा रहा था। पुलिस ने यहां रखे गए गुटखा बनाने की सामग्री गुटखा पाउच समेत 82 लाख रुपये का माल जब्त किया है। इस मामले में फैक्ट्री मैनेजर को हिरासत में लिया गया है। मामला सोमानी थाना क्षेत्र का है।

ये समान किये जप्त, जांच के लिए सैम्पल भेजा लैब

ये समान किये जप्त, जांच के लिए सैम्पल भेजा लैब

पुलिस ने कम्पनी से गुटखा बनाने का केमिकल, सुपारी, मसाला पाउडर, जर्दा, कत्था पाउडर, कत्था चुना, ठंडाई परफ्यूम, तैयार अलग अलग कम्पनी के पाऊच, बरामद किया है। इस पर पुलिस ने फैक्ट्री के मैनेजर राजस्थान के नागौर निवासी भंवर लाल चौधरी को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने गुटखे का सैम्पल लेकर जांच के लिए रायपुर स्थित खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग भेजा है।

लम्बे समय से बन्द पड़ी फैक्ट्री में हो रहा था अवैध काम

लम्बे समय से बन्द पड़ी फैक्ट्री में हो रहा था अवैध काम

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जोरातराई कोपेडीह मार्ग पुलिया के पास लगभग 5 साल से बन्द पड़ी फैक्ट्री पर इसका अवैध कारोबार का संचालन किया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक साल से यहां अवैध काम चल रहा था। लेकिन पुलिस का दावा है। यह फैक्ट्री 3 महीने से अवैध रुप से संचालित हो रही है। इसकी सूचना लंबे समय से पुलिस को मिल रही थी। इस वजह से पुलिस ने रविवार को मौके पर रेड की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें,, Chhattisgarh News: बूढ़ा पहाड़ में 150 IED, कुकर बम बरामद, एसपी बोले, चुनाव से पहले खत्म होगा नक्सली आतंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+