Rajnandgaon: खेत में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री, पुलिस ने किया सील, बड़ी मात्रा में बम, बारूद जप्त
Dipawali की तैयारी के लिए लोग बाजारों में कपड़े गहने और पटाखे खरीदने पहुंच रहे हैं। इस बीच बाजारों में तरह-तरह के पटाखों की बिक्री की जा रही है। इसके साथ बाजारों में बिना ब्रांड के अमानक पटाखे सस्ते दामों में बिक रहे हैं। इस तरह के एक पटाखे के अवैध फैक्ट्री पर राजनांदगांव पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। इसके साथ ही इस अवैध फैक्ट्री का संचालक मौके से फरार हो गया है।

खेत में चल रही थी पटाखा फैक्ट्री, बम बारूद किए जप्त
राजनांदगांव जिले के ग्राम बुंदेली कला में पुलिस को सूचना मिली कि व्यक्ति एक खेत के अंदर पटाखे की अवैध फैक्ट्री संचालित कर रहा है। इस दौरान बड़ी मात्रा में पटाखे बनाए जा रहे हैं। इन पटाखों में किसी मानक या स्टैंडर्ड का ध्यान नहीं रखा जा रहा था। इसके अलावा संचालक के पास किसी प्रकार के प्रशासनिक अनुमति भी नहीं है। जिस पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर बहुत से पटाखे, बारूद और बम जप्त किए हैं।

नहीं मिले अग्नि सुरक्षा के संसाधन, बड़ी मात्रा में पटाखों का निर्माण
दरअसल जब ग्राम बुंदेली कला में शमीम अहमद खान द्वारा खेत में संचालित पटाखा फैक्ट्री में जब पुलिस पहुंची तब इतनी बड़ी मात्रा में पटाखा निर्माण करने के इस गुप्त गोदाम को देखकर हैरान हो गई, पुलिस ने वहां पाया कि लगभग 30 से 35 लाख रुपए के फटाके तैयार किए जा रहे थे। इसके अलावा इस गोदाम में एक भी सुरक्षा व्यवस्था के संसाधन नहीं थे। इस गोदाम में किसी बड़े हादसे में बड़ा नुकसान हो सकता था।

पुलिस के आने की मिल गई थी सूचना, फरार हुआ संचालक
दरअसल खेत में पटाखा संचालित करने वाले शमीम अहमद को पुलिस के आने की पहले ही सूचना मिल चुकी थी। पुलिस के अचानक दबिश के दौरान अवैध पटाखा फैक्ट्री में एक भी कर्मचारी व संचालक शमीम अहमद नहीं मिला। क्योंकि शमीम अहमद गोदाम से फरार हो चुका था। पुलिस ने शमीम से सम्पर्क करने की पूरी कोशिश की लेकिन शमीम सामने नहीं आया। जिसके बाद पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है।

त्योहारी सीजन में एक्टिव मोड पर राजनांदगांव पुलिस
दरअसल त्योहारी सीजन के चलते पुलिस शहर के बाजारों में भीड़ भाड़ वाले इलाकों पर खास नजर रख रही है। इसके साथ ही सड़क के किनारे यातायात व्यवस्था एवं त्यौहार के दौरान लगने वाले दुकानों में आने वाले ग्राहकों की भीड़ को व्यवस्थित करने का प्लान तैयार कर रही है। पुलिस त्यौहार के दौरान हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्व पर भी नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा शहर के एसपी और एएसपी समेत तमाम आला अधिकारी पेट्रोलिंग और पैदल मार्ग के माध्यम से विजिबल पुलिसिंग पर जोर दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें, Chhattisgarh में खाद्य विभाग का इकलौता लैब, सैम्पल की रिपोर्ट मिलने तक बिक जाती है मिठाइयां












Click it and Unblock the Notifications