RAIPUR: राज्यपाल हरिचंदन ने किया ब्लड सेंटर का शिलान्यास, सिविल लाइन क्षेत्र में होगा सेंटर का निर्माण
VISHVBHUSAN HARICHANDAN: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने गुरुवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर द्वारा सिविल लाइन रायपुर में बनाए जा रहे अत्याधुनिक ब्लड सेंटर का शिलान्यास किया। इस ब्लड बैंक में अत्याधुनिक मशीन के माध्यम से जांच कर रक्त का संग्रहण किया जायेगा, ताकि जरूरत मंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सके। ज्ञात हो कि राज्यपाल, छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस के अध्यक्ष भी हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है, इस उद्देश्य के साथ भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सतत् मानव सेवा का कार्य किया जा रहा है। इस अत्याधुनिक ब्लड सेंटर के निर्माण से आमजनता को बहुत लाभ होगा। उन्होंने निर्माणाधीन बल्ड सेंटर परिसर में वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया है। इस अवसर छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के जनरल सेेक्रेटरी एम. के. राउत, चेयर मेन अशोक अग्रवाल, सचिव डॉ. आर. पुरोहित, रेडक्रॉस के अन्य सदस्य तथा रक्तदाता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें CG NEWS: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल, संविदा कर्मियों को मिलेगी एकमुश्त वेतन वृद्धि












Click it and Unblock the Notifications