छत्तीसगढ़ः दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के लिए CM भूपेश बघेल ने 53 टन चावल भिजवाया

CM Bhupesh Baghel give rice for farmer रायपुर। दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को छत्तीसगढ़ का भी समर्थन मिला है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आंदोलन कर रहे किसानों के लिए एक रुपया, एक पैली धान अभियान में एकत्रित किये गए 53 टन चावल की बोरियों से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश में एक रुपया एक पैली धान अभियान चलाया गया और इसके लिए कार्यकर्ताओं ने मस्तूरी क्षेत्र के धान केंद्रों में जाकर यहां के किसानों से समर्थन मांगा।

Recommended Video

    Farmers Protest : Chhattisgarh से किसानों के लिए भेजा अनाज,CM Baghel ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    raipur cm bhupesh baghel send 53 tonne rice to farmers in delhi protest

    बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया। वहीं ट्रैक्टर मार्च को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई अब टल गई है। अब 20 जनवरी को मामले पर अगली सुनवाई होगी।

    वहीं भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) के आंदोलनकारी किसानों (Farmers protest) को गुमराह कहने पर किसान संगठनों ने नाराजगी जताई है। किसानों ने कहा है कि अगर भाजपा नेता को लगता है कि किसान कृषि कानूनों को समझ नहीं पा रहे हैं और उनका आंदोलन गलत है तो वो हमें इन कानूनों को समझा दें। कंडी किसान संघर्ष कमेटी (KKSC) ने हेमा मालिनी को पंजाब आने का न्योता दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+