अवैध संबंध के चलते जन्मी बच्ची को कीचड़ में फेंक कर फरार होने वाली मां गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध संबंधों के चलते पैदा हुई बच्ची को कीचड़ में फेंक कर भागने वाली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि महिला ने अपने पहले पति को छोड़ दिया था फिर अवैध संबंधों के चलते बच्ची पैदा हुआ था। अवैध संबंध से जन्मी नवजात बालिका को लोक लाज के भय से तालाब किनारे कीचड़ में छोड़कर भागने वाली निर्मोही मां को पूंजीपथरा पुलिस ने खोजबीन कर गिरफ्तार कर लिया है।

लोक-लाज के भय से बच्ची को छोड़ गई थी महिला

लोक-लाज के भय से बच्ची को छोड़ गई थी महिला

महिला को आइपीसी की धारा 315 व 317 के तहत जेल भेजा गया है। जिले में 18 जुलाई को नवजात को छोड़कर भागने की घटना से पूरा इलाका सहम गया था। चारों ओर महिला के इस घिनौने कार्य की आलोचना हो रही है।वहीं बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के वेदपरसदा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार पति को गिरफ्तार कर लिया है।

रोटी नहीं देने पर पत्नी की हत्या

रोटी नहीं देने पर पत्नी की हत्या

आरोपित पति ने पूछताछ में बताया कि भोजन में रोटी नहीं देने पर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान उसने फावड़े से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी थी। मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वेदपरसदा के खेत में महिला की रक्तरंजित लाश मिली थी। उसकी पहचान गौरी बाई के रूप में की गई।

पहली पत्नी को लेकर होता था विवाद

पहली पत्नी को लेकर होता था विवाद

मृतक के पुत्र व्यास ने अपने पिता जगदीश पर ही हत्या का संदेह जताया, जो घटना के बाद से फरार था। देर रात पुलिस ने संदेही जगदीश को कर्रा में घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दो पत्नी होने के कारण उनका अक्सर विवाद होता था। खेत में काम करने के बाद खाना खाने के दौरान उसने पत्नी गौरी से रोटी मांगा। इस पर गौरी ने पहली पत्नी के पास जाकर रोटी खा लेने की बात कही।

गुस्से में फावड़े से काट डाला

गुस्से में फावड़े से काट डाला

इससे तैश में आकर जगदीश ने फावड़े से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह लिमतरा अपने रिश्तेदार के घर चला गया। इसके बाद आरोपित कर्रा में छिपा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+