छत्तीसगढ़ः सांप के साथ दिखा रहा था स्टंट तभी डस लिया तो गुस्से में युवक ने सिर काटकर उसे निगल लिया
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सनी देओल नाम के युवक ने जहरीला सांप करैत का सिर काटकर उसे खा गया। हालांकि उसके कुछ देर बाद युवक की तबीयत खराब होने लगी। फिर उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अब उसकी हालत स्थित बनी हुई है। दरअसल, घर में सफाई के दौरान सांप निकला तो सनी उसे पकड़कर लोगों के सामने स्टंट दिखाने लगा। इसी बीच सांप ने उसे डस लिया तो सनी गुस्सा हो गया और उसका सिर काटकर सांप को निगल गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सनी देओल राठिया के मकान में बुधवार को साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी बीच जहरीला सांप करैत निकल आया। सांप देखकर घर वालों ने उसे पीट-पीट कर मारने की कोशिश की और उसे दफना दिया। कुछ देर बाद सनी देओल जब घर पहुंचा तो उसे सांप के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उसने दफनाए गए सांप को बाहर निकाल लिया और हाथ में पकड़ कर स्टंट दिखाने लगा।
हालांकि सांप मरा नहीं था। ऐसे में उसने स्टंट दिखा रहे सनी देओल को डस लिया। इस पर युवक गुस्से में भड़क गया। उसने सांप का सिर दांत से काटकर अलग किया और निगल गया। इसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी और हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर भागे। फिलहाल युवक का इलाज धर्मजयगढ़ के सिविल अस्पताल में जारी है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मानसून के आते ही गांव से लेकर शहरों तक में सांपों का खतरा मंडराने लगा है। इनमें से सांपों की एक प्रजाति करैत भी है। यह भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांप में एक है। इस श्रेणी के सांप ज्यादातर रात में ही निकलते हैं। खास बात यह है कि यह सांप इंसानों के साथ सोना पसंद करता है। इसके काटने का पता भी नहीं चलता। बहुत हल्का दर्द होने से कई बार नींद में ही मौत हो जाती है। काले स्लेटी रंग के इस सांप के शरीर पर गोल पट्टियां होती हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications