राहुल गांधी को सजा, CM भूपेश ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- कांग्रेस से डर गई है भाजपा ,इसलिए हो रही कार्रवाई

Chhattisgarh News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात की सूरत जिला कोर्ट ने गुरुवार को 2019 में उनकी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी को लेकर मानहानि के प्रकरण में दोषी ठहराया है।

bhupesh shaheed rahul

Bhupesh Baghel On Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की अदालत द्वारा 2 साल की सजा देने पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मीडिया को भी दबाने की कोशिश है, न्यायपालिका को प्रभावित करने का प्रयास है और राजनीतिक दल के लोगों पर इसी स्तर पर जाकर वह कार्रवाई कर रहे हैं।

उन्‍होंने मीडिया से चर्चा में कहा, केंद्र की कार्रवाई से कांग्रेस डरेगी नहीं। बीजेपी व्‍यक्तिगत तौर पर कार्रवाई कर रही है। इस साफ जाहिर होता है भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस और राहुल गांधी से डर गई है।

राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। देश में कानून से बढ़कर कोई नहीं है। कोर्ट के इस फैसले से राहुल गांधी को सबक लेना चाहिए। कांग्रेस अपना अस्तित्‍व बचाने में लगी हुई है।

ज्ञात हो कि गुजरात की सूरत जिला कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2019 में उनकी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी को लेकर मानहानि के प्रकरण में दोषी ठहराया। गांधी को आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया गया। सूरत जिला अदालत ने राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा की सुनाई है। हालांकि अदालत ने सजा को 30 दिन के लिए सस्‍पेंड भी कर दिया है।

यह भी पढ़ें CG News: 2022-23 में वन विभाग को मिला 800 करोड़ रूपए का राजस्व, छत्तीसगढ़ गठन के बाद सर्वाधिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+