भूपेश बघेल बने रहेंगे सीएम, अगले हफ्ते छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी
नई दिल्ली, अगस्त 27: छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में काफी लंबे वक्त से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लगातार जारी इसी खींचतान को खत्म करने के लिए राहुल गांधी आज सीएम भूपेश बघेल टीएस. सिंह देव और अन्य कांग्रेसी विधायकों से मुलाकात की। राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल की जारी बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। ये बैठक खत्म हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्री टीएस सिंह देव के साथ सत्ता के टकराव के बीच राहुल गांधी के साथ आज तीन घंटे की बैठक के बाद कहा कि कोई "रोटेशन फॉर्मूला" नहीं सुझाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि, मैंने राहुल जी को बतौर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ आमंत्रित किया है। वह राज्य में अब तक हुए विकास कार्यों को देखेंगे।
बैठक के बाद मीडिया से बाद करते हुए बघेल ने कहा कि, मैंने उन्हें(राहुल गांधी) सब कुछ बता दिया। राजनीतिक के साथ-साथ राज्य प्रशासनिक चर्चा भी हुई। अंत में मैंने राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ आने का अनुरोध किया। उन्होंने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार कर लिया। राहुल गांधी अगले हफ़्ते छ्त्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे पहले बस्तर जाएंगे और दो दिन बस्तर में रुकेंगे फिर दो दिन सरगुजा जाएंगे। आने वाले समय में उनके तीन दौरे होंगेवहां विभिन्न परियोजनाओं और कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में खड़ी नजर आईं है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने भूपेश बघेल को ही मुख्यमंत्री बनाए रखने की बात रखी। इसके बाद वह बैठक से चली गईं। हालांकि इसके बाद प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिसके बाद वे फिर राहुल गांधी के आवास पहुंचीं।
बघेल के समर्थक 30 से अधिक विधायक एवं पूर्व विधायक दिल्ली में मौजूद हैं। सूत्रों का कहना है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के मद्देनजर वे मुख्यमंत्री का समर्थन करने पहुंचे हैं। करीब 20 विधायकों ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इन विधायकों ने नेतृत्व परिवर्तन नहीं करने और बघेल को ही मुख्यमंत्री बनाये रखने की पैरवी की है।












Click it and Unblock the Notifications