Python Rescue: स्कूटी में छिपा था विशालकाय अजगर, वहीं भरतपुर विधायक कर रहे थे नाश्ता

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में एक स्कूटी में छिपे अजगर को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया । इस दौरान भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों भी वहां मौजूद थे।

pythan Resque

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में एक अजगर का रेस्क्यू करने में लोगों के पसीने छूट गए। रेस्क्यू के दौरान गाड़ी मैकेनिक भी बुलानी पड़ी। क्योकिं अजगर कहीं और नहीं बल्कि स्कूटी में छिपा था। कड़ी मशक्कत के बाद भी अजगर बाहर निकलने का नाम नहीं ले रहा था। इस दौरान खास बात यह रही कि इस घटना के दौरान मनेन्द्रगढ़ विधायक भी वहां मौजूद थे। इस दौरान आसपास के लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया।

स्कूटी में देखा विशालकाय अजगर, लोगो के उड़े होश

स्कूटी में देखा विशालकाय अजगर, लोगो के उड़े होश

मनेंद्रगढ़ से जनकपुर जाने वाले रास्ते पर घाघरा बैरियर के पास एक ढाबे में स्कूटी खड़ी कर युवक ढाबे में खाना खा था। तभी कुछ लोगों की नजर स्कूटी में छिपे अजगर पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद अजगर होने की खबर स्नेक रेस्क्यू टीम को दी गई। स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गाड़ी के अंदर घुसे होने के कारण उन्हें रेस्क्यू करने में दो घण्टे लग गए।

युवक गाड़ी छोड़कर हुआ फरार

युवक गाड़ी छोड़कर हुआ फरार

ढाबे के सामने खड़ी स्कूटी में अजगर को निकालने के किये मैकेनिक को बुलाया गया। जिसके बाद मैकेनिक ने एक एक कर पूरी गाड़ी का पार्ट्स खोला। लेकिन इसके बाद भी 8 फिट लंबा विशालकाय अजगर गाड़ी से बाहर नहीं आ रहा था। यह सब देखकर गाड़ी मालिक युवक वहाँ से डरकर फरार हो गया। युवक ढाबे में खाना खाने पहुंचा था। फिलहाल युवक की पहचान कर स्कूटी सौंप दी गई है।

गाड़ी के खोलने पड़े पार्ट्स, फिर भी छिपा रहा अजगर

गाड़ी के खोलने पड़े पार्ट्स, फिर भी छिपा रहा अजगर

दरअसल अजगर अपने पिछले हिस्से को गाड़ी में छीपाये रखा था। जिसके कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस अजगर को बाहर निकालने के लिए गाड़ी लगभग ऊपरी हिस्से को पूरा खोला गया। लेकिन अजगर नीचे छिप गया। जिसके बाद टीम ने पूंछ पकड़कर अजगर को बाहर निकाला। और 10 किलो वजनी अजगर को एक बोरे में बन्द किया।जिसके बाद जंगल में छोड़ दिया गया है।

विधायक भी कर रहें थे नाश्ता, वन विभाग को दी सूचना

विधायक भी कर रहें थे नाश्ता, वन विभाग को दी सूचना

जिस समय यह वाकया हुआ उस दौरान भरतपुर विधायक गुलाब कमरो भी ढाबे में नाश्ता कर रहे थे। अचानक लोगों की भीड़ देखकर उन्होंने वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद 8 फिट लम्बे अगजर को जंगल में छोड़ा गया। दरअसल नवगठित मनेंद्रगढ़ जिला वनांचल क्षेत्र होने के कारण यहां कई प्रजाति के वन्य जीव देखने को मिलते हैं। यहाँ सर्प की भी कई प्रजातियां है। इसके अलावा तेंदुआ, भालू, हाथी और अजगर भी अधिकतर पाए जाते हैं।

कोरबा में पाइथन ने कर दिया था ट्रैफिक जाम

कोरबा में पाइथन ने कर दिया था ट्रैफिक जाम

कोरबा में भी कुछ दिन पहले तरह एक विशालकाय अजगर को सड़क पर देखकर ट्रैफिक जाम लग गया था, यहां एक 10 फिट लंबा अजगर बीच सड़क पर आ गया। बुधवारी VIP रोड पर 10 फीट लंबे अजगर को देखने लोगों की भीड़ लगने लगी। फिर इस पायथन को रेस्क्यू करने के लिए स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को मौके पर बुलाया गया था

यह भी पढे़ं,,, विदिशा के गुलाबगंज में 15 फिट लंबा अजगर निकलने से मचा हड़कंप, सर्व विशेषज्ञ ने पकड़ कर वन विभाग को सौंपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+