विदिशा के गुलाबगंज में 15 फिट लंबा अजगर निकलने से मचा हड़कंप, सर्व विशेषज्ञ ने पकड़ कर वन विभाग को सौंपा
विदिशा के गुलाबगंज के एक गांव में 15 फीट लंबा जगह निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जिसके बाद सर्प विशेषज्ञ फिरोज खान ने अजगर को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया।
विदिशा के गुलाबगंज तहसील में 15 फीट का अजगर निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बता दे ग्राम मेहनदेर के खेत पर बड़े अजगर के दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल थी। पहले तो कई घंटों तक बड़ों सहित बच्चों ने अजगर को भगाने का प्रयास किया, लेकिन अजगर टस से मस नहीं हुआ। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत वन विभाग विदिशा को दी गई। जहां से वन विभाग के साथ सर्प विशेषज्ञ फिरोज खान मेहनदेर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने आधे घंटे की मशक्कत के बाद उससे रेस्क्यू कर पकड़ा और बोरे में भरकर विदिशा ले आए।

सर्प विशेषज्ञ फिरोज खान ने बताया कि ये अजगर 15 फीट लंबा है। इसके वजन से पता चलता है कि इसने किसी जानवर का शिकार किया हुआ है। जिसकी वजह से यह थक गया था। देखने में यह विशाल अजगर है। हमने से पकड़कर रविवार को वन विभाग में अधिकारियों को सौंप दिया है। फिलहाल इस अजगर ने किसी भी इंसान को कोई हानि नहीं पहुंचाई। सर्वे विशेषज्ञ फिरोज खान ने बताया कि जिले में मिले अजगर में अब तक ये सबसे बड़ा अजगर है।
वहीं डिप्टी रेंजर रत्नेश पंथी ने बताया कि वैसे तो यह अजगर घातक नहीं है, लेकिन लोगों के लिए और छोटे जानवरों के लिए नुकसान पहुंचा सकता था वही बताया गया कि इसकी लंबाई करीब 15 फीट के आसपास है। गांव वालों ने जब इस अजगर को देखा तो वे घबरा गए और उन्हें तुरंत बन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और अजगर का रेस्क्यू किया। अधिकारियों की मानें तो सर्जिकल को भोपाल वन विहार या फिर पचमढ़ी के जंगलों में छोड़ा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications