PM Modi In Durg: चुनाव से पहले PM मोदी ने देश के 80 करोड़ लोगों को दिया तोहफा, 5 साल तक और मिलेगा मुफ्त राशन

PM Modi In Durg: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर प्रचार अंतिम दौर में चल रहा है राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर है पीएम मोदी आज दुर्ग के दौरे पर थे जहां उन्होंने ने रविशंकर स्टेडियम में लाखों की संख्या में मौजूद भीड़ को संबोधित किया और मंच से कोंग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

वही पीएम ने मंच से एक बड़ा ऐलान भी किया पीएम मोदी ने कहा कि मुफ्त में गरीबों को मिलने वाला राशन की योजना पांच साल के लिए और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने तय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन वाली योजना को बीजेपी सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ायेगी।

Chhattisgarh
इसके साथ ही इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दो दिन पहले ही बहुत बड़ी रेड पड़ी इस रेड में मालूम चला कि कांग्रेस के नेता लूट के पैसे से अपना घर भर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है। यहां की सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा।

कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग में रविशंकर स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता भ्रष्टाचार करना, अपने नेताओं के चहेतों को नौकरियां बांटना और आपको नौकरी से बाहर करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपके बच्चों को बाहर कर दिया PSC घोटाले में कांग्रेस ने यही तो किया। आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं, तो एक ही बात बोलते हैं - 30 टका कक्का, आपका काम पक्का पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है।

ये लोग मोदी को दिन-रात गालियां देते हैं

उन्होंने कहा कि ये लोग मोदी को दिन-रात गालियां देते हैं मैं दिन में 2 ढाई किलो गालियां खाता हूं। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री अब देश के सुरक्षा बलों और जांच एजेंसियों को भी गाली देने लगे हैं पीएम मोदी ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है, गालियों से डरता नहीं है भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो आपने मोदी को दिल्ली भेजा है। जिन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीब को लूटा है उस पर कार्रवाई होकर रहेगी।

जो गरीब है, मोदी उसका सेवक है

पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपने गरीब भाई-बहनों में ये विश्वास पैदा किया कि उनकी गरीबी दूर हो सकती है। हमने ऐसी नीतियां बनाईं कि हर गरीब अपनी गरीबी का खात्मा करने के लिए सबसे बड़ा सिपाही बनकर मोदी का साथी बन गया मोदी के लिए देश की सबसे बड़ी जाति एक ही है - गरीब जो गरीब है। मोदी उसका सेवक है। उसका भाई है उसका बेटा है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया है और मैं गारंटी देता हूं छत्तीसगढ़ की सेवा करूंगा।

संवाद सूत्र - हितेश शर्मा दुर्ग/ छत्तीसगढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+