CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ पहुंचे पीएम मोदी, मां बम्लेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मद्देनजर राज्य में चुनावी प्रचार करने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं। फिलहाल, वह डोंगरगढ़ पहुंच चुके हैं। कुछ समय बाद पीएम नरेंद्र मोदी चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज से मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले चरण के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उनका चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज से मिलने का प्लान है। जहां वह कई विषयों पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का आयोजन 2 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, वहीं दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को आयोजित होगा। दोनों की चरणों का रिजल्ट 3 दिसंबर को अन्य 4 राज्यों के साथ जारी किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications