जमशेदपुर में होगी पीएम मोदी की रैली, छत्तीसगढ़ के सीनियर भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने लिया तैयारियों का जायजा
Jharkhand News: छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक भाजपा धरमलाल कौशिक ने झारखंड में मोर्चा संभाला हुआ है। वह जमशेदपुर में लगातार भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कौशिक ने शनिवार को ताम्र मैदान में पीएम मोदी के आगमन से पहले की तैयारियों का जायज़ा लिया।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई की सुबह 11 बजे झारखंड के जमशेदपुर लोकसभा के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी विद्युत बरण महतो के समर्थन में पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला के मऊ भंडार स्थित ताम्र मैदान में चुनावी सभा करेंगे। यह जानना रोचक है कि इस मैदान में इससे पहले भी पूर्व पीएम राजीव गांधी ने चुनावी सभा की थी। यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री घाटशिला के ताम्र मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

धरमलाल कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिये झारखंड भाजपा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तैयारी में जुटे पदाधिकारियों से गर्मी को देखते हुए सभी जनों के सुविधाओं को ध्यान मे रखते हुए व्यवस्थाएं करने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समर कैंप का आयोजन, राज्य सरकार की पहल ने दिया छिपी प्रतिभा को अवसर












Click it and Unblock the Notifications