Chhattisgarh assembly election: पीएम मोदी और नेता राहुल गाँधी ने जनता से की वोट डालने की अपील
देश के दो राज्य, छत्तीसगढ़ और मिज़ोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है| छत्तीसगढ़ के पहले फेज़ के 20 सीटों पर और मिजोरम के सभी 40 सीटों पर मतदान है|
दोनों राज्यों में एकसाथ मतदान जारी होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर सभी मतदाताओं को वोट करने की अपील की है|

PM मोदी ने लिखा, "छत्तीसगढ़ में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है| विधानसभा के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है की वे अपना वोट ज़रूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें| इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई!"
उनके अलावा कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी ने एक्स पर पोस्ट किया जिसमे उन्होंने ने मतदाताओं को चुनावी वादों को ध्यान में रखकर वोट देने की अपील की है| उन्होंने ने लिखा, "जब इस्तेमाल करें अपना मताधिकार, याद रहे, छत्तीसगढ़ में फिर एक बार, कांग्रेस की भरोसे की सरकार| कांग्रेस की छत्तीसगढ़ को गारंटी : किसानो का कर्ज़ माफ़, 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदी, भूमिहीनों को 10000 रुपए/ वर्ष , धान पर 3200 रुपए MSP, तेंदुपत्ता पर 6000 रुपए/ बोरा , तेंदुपत्ता के लिए 4000रुपए / वर्ष बोनस, 200 यूनिट बिजली फ्री, गैस सिलेंडर पर 500रुपए सब्सिडी, KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज, 17.5 लाख परिवारों को आवास, जातिगत जनगणना ; हम जो कहते हैं, को कर के दिखा देते हैं! "
भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ट्वीट कर मतदाताओं को, विशेषकर पहली बार वोट देने वाले युवाओं से वोट डालने की अपील की| उन्होंने लिखा, " छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया ! आज छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम चरण का मतदान शुरू हो चूका है| हमारी हर मतदाता से, खासतौर से पहली बार वोट देने वाले युवाओं से अपील है की वोट ज़रूर करें| हमें पूरा विश्वास है की छत्तीसगढ़ में न्याय युक्त शाशन रहेगा उर लोकतंत्र के प्रति भरोसा बरकरार रहेगा |












Click it and Unblock the Notifications