CM भूपेश बघेल का सवाल, संसद भवन ब्रिटिश कार्यकाल के पूर्व बना था, तो उसका उद्घाटन इंदिरा गांधी कैसी करतीं?
CM Bhupesh Baghel: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि संसद भवन नया बनाया गया है, इसलिए हमारी मांग थी कि उसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए।

Parliament Building Inauguration: संपूर्ण देश में नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक बयानबाजियां जारी है। कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करवाने की मांग कर रहा है,वहीं इस मामले में केंद्र की सत्तरुढ़ और विपक्षी नेताओं के बीच आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बयान पर पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि संसद भवन ब्रिटिश कार्यकाल के पूर्व बना था और राष्ट्रपति भवन ब्रिटिश काल में बना हुआ है, तो उसका उद्घाटन इंदिरा गांधी जी कैसी करतीं? उसके एक हिस्से का उद्घाटन कोई करे तो अलग बात है, लेकिन पूरे संसद का उद्घाटन करना अलग विषय है। बघेल ने कहा कि पहले जो बना था, उसे नया बनाया गया है, इसलिए हमारी मांग थी कि उसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए।
ज्ञात हो कि मंगलवार को नए संसद भवन पर विपक्ष की ओर से की जा रही मांग पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि, कुछ लोगों को राजनीतिक रोटियां सेंकने की आदत पड़ गई है। पूरी ने सवाल उठाते हुए कहा था कि अगस्त 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संसद भवन एनेक्सी का उद्घाटन किया था। बाद में 1987 में उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संसद पुस्तकालय का उद्घाटन किया था। अगर कांग्रेस सरकार के मुखिया भवनों का उद्घाटन कर सकते हैं तो हमारी सरकार के प्रधानमंत्री ऐसा क्यों नहीं कर सकते?
यह भी पढ़ें राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, CM भूपेश ने दी शुभकामनायें












Click it and Unblock the Notifications